पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हालिका दहन आज, मुहूर्त शाम 6:26 से 8:52 तक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में नौ मार्च को होलिका दहन एवं 10 मार्च को होली त्योहार मनाने की तैयारी पूरी चुकी है। जिले के सभी गांव एवं शहर के हर मुहल्ले मेें होलिका दहन के लिए जलावन एवं उपलों का भंडारण कर दिया गया है। विद्वान पंडितों के द्वारा होलिका दहन का विशेष मुहूर्त शाम 6:26 बजे से 8:52 बजे तक है। हालांकि 11:26 रात्रि तक होलिका दहन किया जा सकता है। शहर में विभिन्न संगठनों के द्वारा होली मिलन समारोह मनाया गया। जज कोठी मोड़ के समीप रूही हॉस्पीटल सोना मेडिकल के सभागार में होली मिलन समारोह में लोगों ने एक-दूसरे को रंग और अबीर-गुलाल लगाए। मौके पर होली के गीतों पर लोेग थिरके भी। इस अवसर पर दैनिक भास्कर के बिजनेस पार्टनर अभिषेक कुमार सिंह (मिक्की सिंह), छोटू सिंह परमार, अखिलेश सहित कई मौजूद थे।

होली गीतों पर जमकर झूमे श्रोता

सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बैनर तले होली मिलन हुआ। होली के गीत पर श्राेता जमकर झूमे। जिला महासचिव अमर सिंह, रविंद्र सिंह, राम नारायण पांडेय, निर्मल कुमार, डॉ उदय प्रताप सिंह, योगेंद्र सिंह, कोमल सहित कई उपस्थित थे। श्री शत्रुंजय संगीत विद्यालय में होली मिलन समारोह हुआ। लीला सिंह, नीरजा सिंह, राणा प्रताप सिन्हा, पंडित राम पुकार सिंह, आचार्य चंदन कुमार ठाकुर एवं तबला वादक लक्ष्मी नारायण ओझा तीन ताल से श्रोताओं का मन जीत लिया। सावित्री श्याम संगीत महाविद्यालय में होली मिलन हुआ। नेतृत्व कावेरी मोहन ने किया। सृष्टि,रिया,पूजा,प्रियंका ने प्यारी फागुन की आई बहार तथा प्रिया,अंशु,सुहानी, पीहू ऋषिका गीत प्रस्तुत किया। मंच संचालन खुशबू स्पृहा एवं धन्यवाद ज्ञापन फूलेंद्र कुमार सिंह ने किया। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले होली मिलन समारोह हुआ। जिसका नेतृत्व श्रीधर तिवारी ने किया। अध्यक्ष मुकेश मुक्तेश्वर उपाध्याय ने भगवान की स्तुति कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

होली मिलन समारोह में गीत गाते छोटू छलिया व अन्य।
खबरें और भी हैं...