- Hindi News
- National
- Ara News Health Check Up Of Women In The Camp Organized On International Women39s Day
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित शिविर में महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कई जगह अलग-अलग कार्यक्रम हुए। न्यू पुलिस लाइन में पुलिस परिवार की सभी महिलाओं के कैंसर संबंधित स्वास्थ्य की जांच की गई। एसपी सुशील कुमार के संरक्षण में 81 महिलाओं की जांच हुई। महिलाओं में जागरूकता फैलाने को लेकर एसपी सुशील कुमार की प|ी आपदा प्रबंधन पदाधिकारी मधुबाला ने पूरा प्रयास किया। करीब आधा दर्जन से ज्यादा महिला मरीजों के गर्भाशय व मुख कैंसर के संदेहास्पद लक्षण मिले। 13 महिलाओं के सैंपल को सत्यापन टेस्ट के लिए लेबोरेट्री में भेजा जाएगा। ताकि, आगे की निःशुल्क जांच एवं निदान के लिए उनका मार्गदर्शन किया गया। एसपी सुशील कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता रखकर खुशहाल जीवन जिया जा सकता है। लेकिन,समय-समय पर जांच भी जरूरी है। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों को जागरूक भी किया गया कि इस बीमारी की वजह से 7 से 9 मिनट के अंतराल पर एक महिला की मृत्यु हो जाती है। प्रत्येक साल कैंसर से लगभग 87 हजार तथा सर्वाइकल कैंसर से लगभग 60 हजार महिलाओं की मौत हो जाती है। जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम डॉक्यूमेंट्री सहित लगाए गए थे।
महिलाओं के लिए बने अनुकूल वातावरण
जगदीशपुर| नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा की महिलाओं को अग्रणी पंक्ति में लाकर उनको गरिमापूर्ण तरीके से अपने अधिकारों का उपयोग करने के लिए अनुकूल वातावरण का निर्माण करना सरकार और समाज की साझा जिम्मेदारी है। कहा कि महिलाओं ने अपनी प्रतिभा से सिद्ध कर दिया है कि वे हर प्रकार की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हैं।देश समेत समाज के चौतरफा विकास में योगदान दे रही सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए मुख्य पार्षद ने कहा कि आधुनिक युग में महिलाओं की भागीदारी के बिना आगे बढ़ना मुश्किल है। इस दौरान मुकेश कुमार के साथ साथ महिलाओं ने नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कर महिला सशक्तिकरण के प्रति अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। मौके पर मुख्य पार्षद के साथ वार्ड पार्षद संजय पासवान, समाजसेवी अभिषेक हर्षवर्धन, समाज सेवी मो.इलियास, म्युनिसिपल इंजीनियर शर्मा राजकुमार, रवि गुप्ता, मनीष कुमार, विकास कुमार, गौतम कुमार, अमन कुमार आदि थे।
पावर सब-स्टेशन में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बड़हरा | महिला दिवस पर सरैंंया पावर सब स्टेशन परिसर में वर्ल्ड विजन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर पूर्व बाल कल्याण समिति डा सुनीता सिंह ने कहा कि महिलाओ को पुरुषो की तरह कदम मिलाकर चलने के लिए सशक्त होना पड़ेगा। चाहे समाजिक व आर्थिक क्षेत्र ही क्यों न हो। हर हाल में मजबुती के साथ काम करना होगा। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है। उन्होने छेड़खानी, दहेज, बलात्कार से बचने और मुकाबला और आत्म निर्भरता का ट्रीप्स दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मैनेजर स्मूर्ती रंजन नायक, कुमार बाबू, कालीचरण, चंदन नायक, विभा, रचना, किरण व सरुण का सहयोग रहा।
देश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ हुई गोष्ठी
शिविर में भोजपुर ऑब्स एवं गायनी संघ की महिला चिकित्सक डॉ सविता रुंगटा के नेतृत्व में डॉ मालती श्रीवास्तव, डॉ वर्षा मिश्रा, डॉ राखी अग्रवाल,डॉ अरुण कुमार मिश्रा, डॉ आनंद, डा अभिषेक एवं डॉ एस के रुंगटा, पुलिस उपाधीक्षक श्याम सूंदर कश्यप, पुलिस चिकित्सक डॉ रिज़वान, सार्जेंट मेजर श्री कुवंर गुप्ता, महिला थाना प्रभारी कंचन कुमारी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी ज्योति कुमारी एवं पुलिस परिवार के अन्य कई वरीय पुलिस पदाधिकारियो तथा रेड क्रॉस की सचिव कुमारी बिभा का योगदान रहा। शिविर में मृगराज, मधुकांत एवं सौरभ जी , नागेन्द्र सिंह, विजय, सिस्टर सुमा, सिस्टर ममता, सिस्टर पूजा, सिस्टर रीता, सिस्टर नीलम की भी भूमिका सराहनीय रही। वही जागरुक नागरिक अधिकार मंच, महाराणा प्रताप नगर में महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ गोष्ठी हुई।
महिला दिवस पर कार्यक्रम में नप अध्यक्ष मुकेश कुमार गुड्डू व अन्य।
महिला दिवस पर जिले में कई जगहों पर आयोजित हुए कार्यक्रम और गोष्ठी
महिला दिवस पर अायोजित गोष्ठी को संबोधित करती वक्ता।