पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एएनएम की तीसरे दिन हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरायी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर एएनएम का हड़ताल तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। हड़ताली एएनएम ने सीएचसी के गेट पर लगातार तीसरे दिन भी धरना दिया। एएनएम के कार्य नहीं करने से अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है। वर्तमान में पीरो सीएचसी , एपीएचसी व अन्य स्थानों पर करीब 45 एएनएम पदस्थापित है। ऐसे में कार्य ठप पड़ने से स्वास्थ्य सेवाओं पर बूरा असर पड़ रहा है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारी किया जाना है लेकिन एएनएम के हड़ताल पर रहने से कार्य प्रभावित हो रहा है। इधर हड़ताली एएनएम का कहना था कि होली जैसा त्योहार बीत गया उनका वेतन नहीं मिला। वेतनाभाव में घर में मायूसी छायी रही। वेतन की मांग को लेकर कई बार विभागीय स्तर पर मांग किया गया लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जब भी मांग की जाती है तो विभाग की ओर से जवाब मिलता है फिलहाल एलाॅटमेंट नहीं है। एलाॅटमेंट के आते ही वेतन का भुगतान हो जायेगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. राजीव कुमार ने कहा कि विभाग के निर्देश के अनुसार एएनएम को हड़ताल से वापस आ जाना चाहिए जिससे व्यवस्था सुचारू हो सके।

सहार/बिहिया | सीएचसी सहार में तैनात एएनएम कर्मियों ने काम का बहिष्कार व धरने दिया। सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। संगीता कुमारी, आशा कुमारी, रीता सिन्हा, सुशीला कुमारी, गीतांजलि कुमारी, जिस्सा कुमारी सहित अन्य शामिल रहीं। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार और सीएचसी के प्रधान लिपिक मिथिलेश कुमार ने बताया कि एएनएम कर्मियों के वेतन भुगतान के लिए जिला से लगातार आवंटन की मांग की जा रही है। अब तक आवंटन नहीं होने के कारण सितंबर माह से ही इन एएनएम कर्मियों का भुगतान नहीं हो पाया है। आवंटन आते ही इनका भुगतान कर दिया जाएगा। बिहिया में हड़तालियों ने मास्क लगाकर प्रदर्शन किया।

खबरें और भी हैं...