पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sandes News Health Workers Stopped Work For Salary Patients Had To Return

वेतन के लिए स्वास्थ्यकर्मियों ने किया काम ठप, मरीजों को लौटना पड़ा वापस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार राज्य राजपत्रित चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले वेतन नहीं मिलने से नाराज रेफरल अस्पताल संदेश के कर्मियों ने अस्पताल का कार्य बहिष्कार किया। कर्मियों का नेतृत्व करते एक्सरे ऑपरेटर शिव बच्चन पांडेय ने बताया कर्मियों को छह से आठ महीने का वेतन नहीं मिला है। जिसको लेकर हमलोग प्रदेश के अाह्वान पर 8 मार्च से कार्य बहिष्कार पर है । कल हमलोगों का पटना में प्रदर्शन होगा। कर्मियों में नागेंद्र कुमार, रोहित कुमार, अख्तर अंसारी, अंजू सिन्हा, प्रभावती कुमारी, रामरती देवी के अलावे कई लोग थे। इधर, कर्मियों के कार्य बहिष्कार के कारण अस्पताल आए रोगियों और उनके परिजनों को काफी परेशानी हुई। कई बच्चों का भी इलाज नहीं हो सका। जिसको लेकर कई रोगियों को कर्मियों के साथ विवाद हो गया। संदेश गांव निवासी मोहन कुमार रजक, कांधरपुर गांव निवासी मालती देवी ने बताया बच्चों को पोलियो का इंजेक्शन दिलवाने के लिए कई दिनों से अस्पताल का चक्कर लगा रहा हैं। स्वास्थ्यकर्मी आजकल का बहाना कर घर भेज देते है। दवा काउंटर बन्द रहने के कारण बाज़ार से दवा खरीदना पड़ रहा है। झुनझुन यादव ने बताया पर्ची नही कटने के कारण डॉक्टर कै-दस्त का इलाज नहीं कर रहे है। सीमा देवी ने बताया हमें सर्दी, खांसी, बुखार का इलाज नहीं हुआ। वहीं, ड्यूटी में तैनात डॉक्टर रणधीर कुमार ने बताया कर्मियों को छह सात महीने से वेतन नहीं मिल रहा है।

सात माह से वेतन नहीं मिलने से स्वास्थ्यकर्मियों ने सीएचसी में धरना दे किया कार्य बहिष्कार

सिटी रिपोर्टर| बिहिया

7 माह से लंबित बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर गुरूवार को भी सीएचसी बिहिया की सभी एएनएम व अन्य कर्मियों ने कार्य का बहिष्कार कर अस्पताल में अाक्राेशपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने अस्पताल में ओपीडी सेवा को दूसरे दिन गुरूवार को भी बंद करा दिया। इस वजह से गर्भवती महिलाओं व बच्चों को दिये जाने वाले टीकाकरण कार्य भी ठप रहा। इस वजह से इलाज कराने व टीका दिलवाने के लिए आये दूर-दराज के लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। हालांकि, अस्पताल में कार्य बहिष्कार के दौरान भी इमरजेंसी सेवा व प्रसव सेवा चलता रहा। प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के प्रखंड मंत्री संतोष कुमार व एएनएम सुनीता कुमारी ने किया। गौरतलब हो कि बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के तत्वावधान में उक्त कर्मी अपने मांगो के समर्थन में पिछले रविवार से ही कार्य का बहिष्कार किया है। गुस्साए कर्मियों का कहना था कि सरकार की सभी योजनाओं पूरा करने के लिए वे जी-जान से कार्य करते है, लेकिन पिछले 7 माह से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। इस वजह से उनके परिवार के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। कहा कि जब तक वेतन भुगतान नहीं होगा तब तक कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्यकर्मी आशा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, छवि रानी खटुआ, पूनम कुमारी, राधा कुमारी, पुष्पा कुमारी, विजय कुमार, सत्यनारायण पाण्डेय, ममता कुमारी व अनिता कुमारी समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे।

दूसरे दिन भी अस्पताल में ठप रहा ओपीडी और टीकाकरण का कार्य

संदेश में प्रदर्शन करते स्वास्थ्यकर्मी


गड़हनी में वेतन बकाए को लेकर स्वास्थ्य-कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन

गड़हनी| वेतन बकाया की मांग को लेेकर बृहस्पतिवार को बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, गड़हनी के बैनर तले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के मुख्य गेट पर संयुक्त रूप से स्वास्थ्य कर्मियों व ए एनएम द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया। नेतृत्व जिला मंत्री सुदेश कुमार ने कीा। सभी ए एनएम ने मांग पत्रों से संबंधित आवेदन उन्हें सौंपा। अनुरोध किया कि स्वास्थ विभाग में कार्यरत महिला कर्मियों के 8-9 माह के बकाए वेतन का भुगतान अतिशीघ्र किया जाये। पैसे के अभाव में हमलोगों ने अपने बच्चों का पालन व पढ़ाई-लिखाई तक नहीं करा पा रहे हैं। शिक्षा विभाग को थोड़ी भी चिंता नहीं है। इस मौके पर उपस्थित लिली सिंह, रेखा कुमारी, उषा कुमारी, आशा पंडित, ज्ञानवती देवी, रजनी कुमारी सहित दर्जनों स्वास्थ कर्मी शामिल थे।

80 रोगियों का
रजिस्ट्रेशन किया


जिसको लेकर आशा, एएनएम, टैक्नीशियन, एक्सरे ऑपरेटर, दवा वितरण कर रहे कर्मियों ने कार्य का बहिष्कार कर रखा है। रोगियों के पंजीकरण कर रहे चन्दन कुमार ने बताया आज 80 रोगियों का रजिस्ट्रेशन किया। इसके बाद हड़ताली कर्मियों ने आकर रजिस्ट्रेशन काउंटर बन्द करा दिया। जिसके चलते डॉक्टर सादा पुर्जा पर रोगियों का इलाज कर रहे थे।

आठ महीनों से स्वास्थ्यकर्मियों को नहीं मिला है वेतन, होली बीतते ही बढ़ा आक्रोश
खबरें और भी हैं...