पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुरादपुर के पास तेज रफ्तार बाइक टकराईं, दो लोग जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नारायणपुर थाना क्षेत्र के डिलियां पंवार नहर पर मुरादपुर के समीप दो बाइक सवार आपस मे टकराकर जख्मी हो गए। जख्मी में एक स्थानीय थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी लखन पासवान का पुत्र उमा पासवान वही दूसरा सहार थाना क्षेत्र के गोडीहा गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह का पुत्र राजेश कुमार है। घटना सोमवार की दिन के करीब एक बजे की है। घटना के बारे में मिली जानकरी के अनुसार बताया जाता है कि गोडीहा निवासी राजेश कुमार होली त्योहार को लेकर नारायणपुर बजार करने गया हुआ था। बाजार करके अपने घर गोडीहा जा रहा था तभी मुरादपुर गांव के टर्निंग पर मुरादपुर निवासी उमा सिंह की बाइक टर्निंग पर सड़क पर जाते समय दोनों बाइक आपस मे टकरा गई। जिसमें दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने इस घटना को जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों जख्मी को स्थिति को देखते इलाज के लिए आरा भेज दिया। हालांकि घटना को लेकर कोई किसी तरह का आवेदन थाना में नही दिया गया है ।

खबरें और भी हैं...