- Hindi News
- National
- Sandes News Holi Means That Religion Should Not Be Abandoned Even In Bad Condition Abandon Evils Good Work Jeera
होली का मतलब यह है कि बुरे हालत में भी न छोड़ें धर्म, बुराइयों को छोड़ करें भले काम : जीयर
श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के परम शिष्य श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने होली पर संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि होलिका जलाने का अर्थ होता है कि अपने अंदर छुपे राक्षस वैमनस्य ईर्ष्या नफरत को जला दें। बुराइयों का त्याग कर अच्छे कार्यों में अपने जीवन को लगाना। रंग का मतलब भक्ति, स्नेह और प्रेम होता है। रंग लगाने का अर्थ यह है कि हम एक-दूसरे के प्रति स्नेह की भावना हमेशा बरकरार रखें।सनातन धर्म में प्रत्येक पर्व का अलग-अलग महत्व होता है। निष्कर्ष होता है मानव जगत का कल्याण करना, प्रकृति की मर्यादा को बनाए रखना। होली पर्व हमें अपने अपने अंदर छिपी बुराई को दहन करने का संदेश देता है। होलिका जलाने का अर्थ बुराई पर अच्छाई की जीत मानी जाती है। होलिका जलाने का मतलब होता है कि अपने अंदर छुपे राक्षस वैमनस्य बुरी आदत ईर्ष्या नफरत को जला दें।
होली के साथ हिंदुओं का नया साल प्रारंभ हो जाता है। इस दिन से हम सबों को अपने अंदर बुराइयों को छोड़ कर अपने जीवन को अच्छे कार्यों में लगाने का प्रयास करना चाहिए। ईश्वर की भक्ति करने वाले का कभी विनाश नहीं होता। सत्य मार्ग पर चलने वाले का कभी अमंगल नहीं होता। जिस तरह बुराई के रास्ते पर असत्य के रास्ते पर अधर्म के रास्ते पर चलने वाले हिरण्यकशिपु द्वारा भक्ति मार्ग पर चलने वाले श्रीमन्नारायण प्रभु का भक्ति करने वाले प्रह्लाद को मारने के लिए अनेकों प्रयास किए गए। फिर भी भक्त प्रह्लाद का कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाया। इसलिए हम सबको परमपिता परमेश्वर की भक्ति करनी चाहिए। सत्य मार्ग पर चलना चाहिए, धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। किसी विकट परिस्थिति में भी धर्म का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। होली हम सब को यही संदेश देता है।
जीयर स्वामी।