सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट में इचरी टीम ने पीरो टीम को हराया
नगर स्थित इंटर कॉलेज के मैदान में बुधवार को आजाद स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में बुजुर्ग एकादश बनाम यंग एकादश के बीच फुटबॉल का मैच हुआ। मैच काफी रोचक व संघर्षशील हुआ। मुकाबले में युवा एकादश की टीम ने 2 गोल किया। जबकि बुजुर्ग एकादश की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 3 गोल दागकर एक गोल से मैच जीत लिया और ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। इसके पहले मैच का उद्घाटन नगर पंचायत बिहिया के नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ने बॉल पर किक मारकर की। बुजुर्ग एकादश की टीम की ओर से गोलकीपर की भूमिका नप अध्यक्ष ने निभायी।मैच समाप्ति के बाद नगर अध्यक्ष ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों, वार्ड पार्षदों व अन्य अतिथियों को सम्मानित किया। विजेता और उपविजेता टीम को भी ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर वार्ड पार्षद पवन कुमार गुप्ता, सर्वजीत कुमार के अलावा मंटू यादव, रामबाबु, विकास सिंह, कमलेश राय, अनिल कुमार, पप्पू कुमार, राजा कुमार व महेश जी समेत अन्य मौजूद थे।
फुटबॉल में बुजुर्गों ने जवानों की टीम को हराया
सिटी रिपोर्टर| गड़हनी
बराप गांव मे हो रहे सद्भभावना क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मैच पीरो बनाम इचरी के बीच खेला गया। इचरी गांव की टीम ने पीरो टीम को हरा दिया। अंतिम ओवर में छह रन बनाकर इचरी टीम ने टूर्नामेंट पर कब्जा किया। पीरो ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया और 20 ओवर में 170 रन का लक्ष्य इचरी को दिया। लेकिन मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया था और अंतिम ओवर में छह रन बनाकर इचरी ने जीत दर्ज की। इचरी के रितेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार और पीरो के खिलाड़ी गौतम को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। सदभावना टूर्नामेंट के आयोजक फौजी सुजीत सिंह को निष्पक्ष खेल के लिए ग्रामीणों ने प्रतीक-चिन्ह देकर सम्मानित किया ।खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण उदय सिंह प्रधान,धीरज सिंह बिसेन, जदयू युवा जिला अध्यक्ष चीकू सिंह, रंजन सिंह ने सामूहिक रूप से किया। यह टूर्नामेंट लागातार 7 वर्षो से हो रहा है व होली के दिन ही फाइनल मैच खेलाया जाता है।
की टीम की ओर से गोलकीपर की भूमिका नप अध्यक्ष ने निभायी।मैच समाप्ति के बाद नगर अध्यक्ष ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों, वार्ड पार्षदों व अन्य अतिथियों को सम्मानित किया। विजेता और उपविजेता टीम को भी ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर वार्ड पार्षद पवन कुमार गुप्ता, सर्वजीत कुमार के अलावा मंटू यादव, रामबाबु, विकास सिंह, कमलेश राय, अनिल कुमार, पप्पू कुमार, राजा कुमार व महेश जी समेत अन्य मौजूद थे।
शील्ड के साथ खिलाड़ी।
बिहिया में ट्रॉफी के साथ फुटबॉल के विजेता टीम।