पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sahar News In Bajaria Village Miscreants Beat 70 Thousand From The Scribe Of Balu Ghat

बजरिया गांव में बदमाशों ने मारपीट कर बालू घाट के मुंशी से ~ 70 हजार छीने

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय थाना क्षेत्र के बजरिया गांव में बालू घाट के एक मुंशी के साथ मारपीट कर छिनतई की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित मुंशी के द्वारा सहार थाना में इसकी लिखित प्राथमिकी दर्ज करा कार्यवाही करने की मांग की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बजरिया निवासी राम मोहन सिंह के पुत्र राकेश सिंह बालू घाट पर मुंशी का काम किया करता है। सोमवार को दोपहर के समय वह बालू घाट से हिसाब करके रैयतदारों के ₹70000 लेकर गांव में बंटवारा करने आया हुआ था। इसी दौरान गांव के ही अजीत यादव, अमरजीत यादव, बृजनंदन यादव सहित 5 लोगों के द्वारा मुंशी के साथ जमकर मारपीट की गई और मुंशी के पास के ₹70000 छीन लिए गए। दूसरी ओर सहार थाना क्षेत्र के पेरहाप गांव में होली के दिन महादलित परिवार के पिता पुत्र को गाली गलौज और मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पेरहाप निवासी उपेंद्र राम का पुत्र गुलशन कुमार को मंगलवार की शाम शराब पी रहे तीन युवकों ने गाली गलौज की। युवक के द्वारा विरोध करने पर तीनों युवकों ने हाथापाई करने लगे जिसके बाद युवक अपने घर चला आया। रात के 10:00 बजे तीनों युवकों के द्वारा पीड़ित के घर आकर गाली गलौज और मारपीट की गई जिसमें गुलशन कुमार और उसके पिता उपेंद्र राम जख्मी हो गए। थानाध्यक्ष मनिंद्र कुमार ने बताया कि बजरिया में मारपीट और छिनतई का मामला दर्ज किया गया है।

चिल्होस में शराब पीने के जुर्म में दो लोग गए जेल

संदेश | सकड्डी- नासरीगंज स्टेट हाइवे पर थाना के चिल्होस गांव स्थित सड़क पर शराब पीकर गाली गलौज करने के जुर्म में चिल्होस गांव निवासी दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार चिल्होस गांव निवासी अरविंद तिवारी उर्फ नीरज तिवारी व मुकेश तिवारी शराब के नशे में गांव स्थित सड़क पर 8 मार्च की रात्रि 9 बजे शराब पीकर हंगामा कर रहे थे । जिसकी गुप्त सूचना संदेश थाना पुलिस को मिली थी। इसके बाद दोनों पुलिस पकड़कर संदेश थाना ले आई। ब्रेन एनलाइजर से जांच के बाद, दोनों पर केस दर्ज कर जेल भेजा गया ।
खबरें और भी हैं...