पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ara News In Shahpur Criminals Shot Dead The Only Son Of A Retired Soldier

शाहपुर में अपराधियों ने रिटायर फौजी के इकलौते पुत्र की गोली मारकर की हत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{बधार में ही गेहूँ और तेलहन की लगी फसलों के बीच ओट में छिपकर बैठे थे अपराधी


करनामेपुुुर ओपी के सोनवरसा गांव में रविवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक रिटायर फौजी के इकलौते पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम अशोक मिश्रा (40 वर्ष) बताया जाता है, जो सोनवरसा गांव निवासी रिटायर फौजी बृजकुमार मिश्रा के पुत्र थे। घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया जाता है। पुलिस को घटनास्थल से एक देशी पिस्तौल व एक खोखा मिला है। दोपहर दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। बताया जाता है कि रिटायर फौजी के पुत्र खेत से पशुओं का चारा लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बधार में ही गेहूँ व तेलहन की लगी फसलों की ओट में छिपकर बैठे अपराधियों ने पास से ही युवक को गोली मार दी। अपराधियों की गोली युवक के नाक के उपर भौंहे पर लगी। इससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गयी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही करनामेपुर पुलिस मौके पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पंचनामा तैयार कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

हत्या की घटना को लेकर गांव के ही 3 नामजद के खिलाफ केस दर्ज

रिटायर फौजी के इकलौते पुत्र की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना को लेकर थाने में केस दर्ज की गयी है। जगदीशपुर अनुमंडल के एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर गांव के ही 3 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज करायी गयी है। एसडीपीओ ने बताया कि 5 दिन पहले सोनवरसा बाजार में नामजद आरोपितों और मृतक के बीच किसी विवाद को लेकर बकझक हुई थी। इस दौरान देख लेने की धमकी दी गयी थी। इसी को लेकर युवक की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। किस बात को लेकर बकझक हुआ था, इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

अपराधियों की पिस्तौल बरामद

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक देशी पिस्तौल और एक 315 बोर के गोली का खोखा बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि बरामद देशी पिस्तौल अपराधियों का है, जो शोरगुल मचने पर घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह का सही-सही खुलासा करनेे के लिए पूछताछ कर घटना के सभी बिन्दुओं पर तहकीकात की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया है। इधर, हत्या के इस घटना के बाद गांव में खलबली मच गयी और पीड़ित परिवार के घर कोहराम मच गया। मृतक के प|ी के अलावा 2 पुत्र और 2 पुत्री हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जाता है कि अपराधी पूरी प्लानिंग के साथ घात लगाकर खेत में छिपे थे और मौका मिलते ही युवक को गोली मार दी।


हत्या की घटना पर ग्रामीणों में आक्रोश

रिटायर फौजी के इकलौते पुत्र की गोली मारकर हत्या की घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी मच गई है। दिनदहाड़े हत्या की इस वारदात से पुलिस महकमा भी सकते में आ गया है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नामजद अभियुक्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इधर घटना के बाद से ग्रमीणों के बीच भी आक्रोश कायम है। उन्होंने पुलिस से कानून व्यवस्था में मुस्तैदी बरतने की गुहार लगायी है।

मृतक के शोकाकुल परिजन।

{खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर घर लौट रहे थे रिटायर फौजी के 40 वर्षीय पुत्र


घटनास्थल से एक देशी पिस्तौल व एक 315 बोर के गोली का खोखा हुआ बरामद
खबरें और भी हैं...