- Hindi News
- National
- Bhojpur News Inspector Of Charpokhari Police Station And Malkhana Incharge Of Ara Court Suspended
चरपोखरी थाने के दरोगा व आरा कोर्ट के मलखाना प्रभारी सस्पेंड
आरा | कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ अब गाज गिरनी तय है। एक अपराधी को लाभ मिलने से नाराज भोजपुर एसपी सुशील कुमार ने चरपोखरी थाने के दरोगा प्रमोद कुमार सिंह को 167 के लाभ मिलने पर सस्पेंड कर दिया। वही लापरवाही बरतने के मामले में आरा कोर्ट के मलखाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों की लापरवाही के चलते एक अपराधी को 167 का लाभ मिल गया था। और वह जेल से बाहर आ गया।