पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ara News International Seminar Will Be Held In Women39s College On April 15 16

15-16 अप्रैल को महिला कॉलेज में अायोजित होगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमद्भगवत गीता के कर्मयोग की प्रासंगिकता पर वक्ता रखेंगे विचार

महंथ महादेवानंद महिला कॉलेज में 15-16 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी होगा। जिसका विषय श्रीमद्भागवद्गीता के कर्मयोग की प्रासंगिकता है। संगोष्ठी में गुजरात, उत्तरप्रदेश एवं नेपाल से आये हुए बुद्धिजीवी अपने-अपने विचारों को रखेंगे। त्रिभुवन यूनिवर्सिटी कृतिपुर केटीएम नेपाल के डॉ सुबोध शुक्ला, वाल्मिकी विद्यापीठ नेपाल संस्कृत यूनिवर्सिटी के डॉ नारायण बाराल एवं शांतिकृष्णा अधिकारी, श्री सोमनाथ संस्कृत यूनिवर्सिटी के प्रो गोपाबंधु मिश्रा, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के प्रो भाग्वतशरण शुक्ला, बप्पा श्रीनारायण पीजी कॉलेज लखनऊ के डॉ अशोक कुमार दूबे एवं बीबीए बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर के प्रो श्रीप्रकाश पांडेय श्रीमद्भागवद्गीता के कर्मयोग पर अपने अनुभव को संगोष्ठी में साझा करेंगे। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो देवी प्रसाद तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि प्रति कुलपति प्रो नंदकिशोर साह होगे। प्राचार्य डॉ आभा सिंह संगोष्ठी का नेतृत्व करेंगी।

उन्होंने बताया कि संगोष्ठी में नैतिकता एवं कर्मयोग, तनाव-निवारण में कर्मयोग, आत्मज्ञान में कर्मयोग, सामाजिक संबंध एवं कर्मयोग, ध्यानयोग एवं कर्मयोग, आंतरिक परिवर्तन का माध्यम कर्मयोग, आधुनिक जीवन एवं कर्मयोग, व्यक्तित्व के विकास में कर्मयोग, नेतृत्व विकास में कर्मयोग, सार्थक कर्म, अधिकतम कार्योत्पादन में सहायक कर्मयोग एवं आनंददायी कर्म का उपकरण कर्मयोग के बारे में वक्ता अपने विचारों को रखेंेगे। हम अपनी संस्कृति से कहीं न कहीं दूर होते जा रहे है। संगोष्ठी का उद्देश्य बड़े पैमाने पर संपूर्ण रूप में गीता की तथा विशेष रूप से कर्मयोग की प्रासंगिकता पर गहन विचार विमर्श करना है। बड़ी संख्या में श्रोता भी संगोष्ठी में शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...