पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhojpur News Jeera Swami Will Bring 101 Devotees At Deeksha Bhandara To Receive Prasad

जीयर स्वामी ने 101 लाेगाें काे दी दीक्षा भंडारा में भक्ताें ने किया प्रसाद ग्रहण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय बाजार स्थित करथ राजवाहा पर श्री त्रिदंडी स्वामी के परम् शिष्य जीयर स्वामी के सानिध्य में चल रहे साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ महामहोत्सव का समापन सैकड़ों लोगों को दीक्षा देने व भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ।

जानकारी के अनुसार यह ज्ञान यज्ञ सात मार्च से शुरू होकर 13 मार्च को 101 लोगों को गुरु दीक्षा देकर समापन कर दिया गया। साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें सुबह से लेकर देर रात्रि तक प्रसाद के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही।

इस साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ में पूज्य जीयर स्वामी सहित कई साधु संतों ने अपने मुखारबिंद से ज्ञान की अमृत वाणी बरसती रही। जिसका भरपूर आनंद क्षेत्रवासियों ने लिया। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। जहा एक तरफ दर्जनों गाव के लोगो द्वारा यज्ञ स्थल पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया तो दूसरी ओर कई गांव से जुड़े लोगों ने चैता गायन का आयोजन किया गया। इनके अलावे भी भोजपुरी के चर्चित गायक छोटू बिहारी ने भी लोगो के मनोरंजन में कोई कसर नही छोड़ा।अंतिम दिन स्वामी जी ने कुल 101 लोगों को दीक्षा भी दी । जिसमें गोल्डु सिंह, चुनमून सिंह, आदित्य तिवारी,रितेश सिंह सहित कई लोगों की अहम भूमिका देखी गई।

भंडारा में प्रसाद ग्रहण करते भक्त।
खबरें और भी हैं...