राम कथा को सुनने मात्र से ही जीवन हो जाता है धन्य : शास्त्री
प्रखंड के जितौरा छेदीटोला गांव में गुरूवार से संगीतमय श्री राम कथा की शुरूआत हुई। कथा वाचक सुनील शास्त्री जी महाराज ने अपने प्रवचन के दौरान कहा कि राम कथा के श्रवण से जीवन धन्य हो जाता है। नाम के स्मरण से पाप कम हो जाते है। उसके उच्चारण से सभी पाप धूल जाते हैं। जहां प्रभु श्री राम का स्मरण और उनके नामों का उच्चारण होता है। वीर हनुमान खिंचे चले आते हैं। हर हिन्दुओं के घर में श्री रामचरित मानस होनी चाहिए। इस कलयुग में श्री राम का नाम ही भवसागर से उन्हें पार लगा सकती है। अमर वीर बलिदानी स्व विजय कुमार सिंह के 31 वां स्मृति दिवस मनाया गया। सात दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा के पहले दिन शास्त्री जी को सुनने के लिए जितौरा, छेदीटोला, रकटू टोला, गहवर टोला, सनेया, हंकार टोला सहित कई गावाें से ग्रामीण जुटे थे। कार्यक्रम में मुखिया रेणू देवी, सुशील कुमार, कमाडेंट कर्नल अरुण कुमार राय, सुबोध कुमार, अक्षय लाल चौधरी सहित अन्य थे। अभिनेता सह एंकर रविरंजन राय ने मंच का संचालन किया। संगीतमय श्री राम कथा का समापन 18 मार्च को किया जाना है।
राम कथा सुनाते सुनील शास्त्री।