निर्यात बढ़ाने के लिए किया गया जागरूक
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विकास संस्थान, भारत सरकार के तत्वाधान में आरा शहर के निजी होटल में आर्टिफिशियल ज्वेलरी क्लस्टर, भोजपुर के लिए निर्यात आधारित जागरुकता कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम निकास संस्थान के निदेशक विश्वमोहन झा ने किया। संचालन उद्दान निकास संस्थान के सहायक निदेशक संजीव कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर महिलाओं के द्वारा बनाए गए कला का प्रदर्शनी लगाया गया था। जिसमें हाथ से बनाया गया नेकलेस, चादर पर कढ़ाई, कान का बाली व अन्य था। इस संबंध में विश्वमोहन झा ने कहा कि हमारे प्रोडक्ट बेहतर होगा। तभी हमलोग इसे बाजार में बेच सकते है। इसलिए उत्पादक अपने प्रोडक्ट को बेहतर करें। इस क्षेत्र में सरकार से जो भी सहायता प्राप्त होती है। वो आपको विभाग के द्वारा दी जाएगी। भोजपुर चैंबर आॅफ काॅमर्स के महासचिव आलोक चंद्र जैन ने कहा कोई भी वस्तु को बाजार में बेचने से पहले उसके क्वालिटी और क्वांटिटी पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। तभी वो प्रोडक्ट बाजार में सही तरीके से बिकेगी। सहायक निदेशक संजीव कुमार वर्मा ने कहा कि कोई भी प्रोडक्ट का पैंकेजिंग अच्छा और आकर्षक होना चाहिए था। तभी कस्टमर आपके प्राेडक्ट के प्रति आर्कषक होंगे। कोई भी व्यापार शुरु करने से पहले मैन, मशीन, मटैरियल व मनी की अावश्यकता होती है। इसके बिना कोई व्यापार नही होता है। भोजपुर महिला कला केन्द्र की सचिव अनिता गुप्ता ने कहा कि विकास संस्थान के माध्यम से मेला, बाजार में उत्पादों की कला प्रदर्शनी लगाने के लिए सरकार सभी खर्च मुहैया कराती है। विशेषज्ञ फैकल्टी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रोडक्ट को चमकाने के लिए प्राइस, प्लेस और प्रमोशन जरूरी है। इस अवसर पर जिले के सभी प्रखंड से प्रशिक्षु महिलाएं मौजुद थे।
निर्यात आधारित जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित करते एक्सपर्ट।