पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ara News Mahua And Country Liquor Recovered In Large Quantities Many Arrested

भारी मात्रा में महुआ व देसी शराब बरामद, कई धराए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरा| नवादा थाना की पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। जबकि कई शराबी भी पकड़े गए। सोमवार एवं मंगलवार को हुई कई स्थानों पर छापेमारी में करीब 120 लीटर देसी एवं महुआ शराब बरामद किया गया। अनांइठ मूसहर टोली में राजु मुसहर के घर में पुलिस ने छापेमारी की। लेकिन, वह भाग निकला।उसके घर की तलाशी ली गई तो 10 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस क्षेत्र के ही पकड़ी कब्रिस्तान के पास पहुंची। वहां भी मुन्ना चौधरी हाथ नहीं लगा। लेकिन,पुलिस ने तलाशी लिया तो पॉलिथीन में 30 लीटर देसी महुआ शराब मिला।
खबरें और भी हैं...