- Hindi News
- National
- Ara News Married Woman Suspected Of Poisoning Her Life In Suspicious Circumstances
विवाहिता की संदेहास्पद हालात में गई जान जहर देने का अंदेशा
उदवंतनगर | स्थानीय उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई रोड स्थित सिंह कॉलोनी में एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। उसके मुंह से झाग निकला हुआ था। मृतका 26 वर्षीय गुड़िया देवी, राहुल कुमार की प|ी थी। घटना सुबह की है। थानाध्यक्ष चंदन झा ने बताया कि विवाहिता की मौत की सूचना उसके पिता ने हमें दूरभाष के माध्यम दिया। जिसके बाद पुलिस बल के साथ सिंह कॉलोनी में पहुंचे व शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु आरा सदर अस्पताल ले गए। घटना का कारण का अभी पता नही चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चलेगा। मृतक विवाहिता के पिता की ओर से दर्ज एफआईअार में मौत का कारण अज्ञात बताया गया है।