पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ara News Money Holi With Great Pomp Across The District People Immersed In Colors Kurta Tear Holi Holi Songs Kept On Playing Throughout The Day

जिलेभर में धूमधाम से मनी होली, रंगों में डूबे लोग हुई कुर्ता फाड़ होली, दिनभर बजते रहे होली गीत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगों का त्योहार होली जिले में धूमधाम से मनाया गया। सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों, युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों में देखा गया। नौ मार्च को होलिका दहन आैर दस मार्च को होली का त्योहार मनाया गया। दिन भर युवाअाें की टोली सड़कों पर एक दूसरे को रंग में भिंगाेती रही। वही जमकर कुर्ता फाड़ होली भी युवाओं ने खेली। कई जगहों पर डीजे बजाकर लोग झुमते रहे। शाम में अबीर व गुलाल के साथ लोग एक दूसरे के घर में जाकर होली की शुभकामना दी। लोग रंग- बिरंगे परिधान पहन बड़ो बुजुर्गों को अबीर लगा आशीर्वाद लिया। शाम में पुआ व पुड़ी का लोगों ने आनंद लिया। आरा जेल में भी बंदियों ने जमकर होली खेली। जागरूक अधिकार मंच के संयोजक अशोक कुमार तिवारी ने मंगलवार की दोपहर में लगभग 60 असहायों को नि:शुल्क भोजन कराया। कहा कि असहाय व गरीब लोगों की पेट की भूख को शांत करना ईश्वर की सेवा है।

जेल में भी बंदियों ने मनाई होली

आरा जेल में 960 बंदियों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली मनाया। जेल प्रशासन की ओर से भी पुआ-पकवान एवं रंग गुलाल उपलब्ध कराया गया था। जेल प्रशासन ने 29 महिला तथा कुछ बंदी महिलाओं के साथ रह रहे उनके बच्चों को कपड़ा उपलब्ध कराया। होली के दौरान जमकर जेल में कैदी वह बंदियों द्वारा होलिया में उड़े ला गुलाल..... आदि पुरानी परंपरा वाले गीत को को गाकर होली मनाया। कैदियों ने सारे भेदभाव मिटा दिए थे। जेल सुपरिटेंडेंट युसूफ रिजवान ने बताया कि इस बार की होली शानदार रही।

गश्ती वाहन क्षेत्रों में घूमती रही

कोईलवर/पीराे| नगर पंचायत कार्यालय कोईलवर में पारंपरिक गीत-संगीत के साथ होली मिलन हुआ। मुख्य पार्षद विनोद कुमार, विरमनु, शिवकुमार सिंह, प्रेम व कर्मी थे। गांवों में कुर्ता फाड़ और कीचड़ वाली होली मनाई गई। पुलिस-प्रशासन चौक चौराहों पर मुस्तैद दिखी। कोईलवर व चांदी थाना की गश्ती वाहन क्षेत्रों में घूमती रही। जिससे हुड़दंगी सड़क से गायब दिखे। मांस-मछली की दुकानों पर कम भीड़ थी। पीरो अनुमंडल में आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने सेवा बस्ती में पहुंचकर लोगों के साथ होली खेली। होली की हुड़दंग को नियंत्रित करने को लेकर जगह-जगह पुलिस-बल तैनात किया गया था।

रंगों से सराबोर डीएम, एसपी ढोल बजाते रहे व होली गीत गाते रहे।

दिन भर युवाअाें की टोली सड़कों पर एक दूसरे को रंग में भिंगाेती रही, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक मस्ती में रहे सराबोर

कई जगहों पर डीजे बजाकर लोग फिल्मी गानों पर झूमते रहे और आपस में जमकर होली खेली

गोपाली चौक पर होलिका दहन।

होली की शाम अपनी सहपाठियों को गालों में अबीर-गुलाल लगातीं युवतियां।
खबरें और भी हैं...