दो पक्षों के बीच झड़प में मां-बेटे को बेरहमी से पीटा
आरा | बारा- बसंतपुर गांव में युवक-युवती के विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प की घटना को अंजाम दिया गया। गुरुवार की दोपहर हुई मारपीट की घटना के दौरान बारा बसंतपुर निवासी 50 वर्षीय ओमप्रकाश राम की प|ी लक्ष्मीना देवी एवं उनके बेटे 20 वर्षीय सुरेश कुमार की बेरहमी से लाठी- डंडे से पिटाई कर दी गयी। आरोप लड़की के परिवार वालों पर लगा है। जख्मी लक्ष्मीना देवी ने बताया कि मेरे बेटे के साथ लड़की गुजरात चली गई थी।