पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ara News National Animal Development Scheme Will Create Free Cattle Ranch For Livestock

राष्ट्रीय गव्य विकास योजना से पशुपालकों के लिए बनेगी नि:शुल्क पशुशाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोजपुर जिले में राष्ट्रीय गव्य विकास योजना के तहत पशुपालकों का नि:शुल्क में पशुशाला बनाया जायेगा। इसके लिए शाहाबाद दुग्ध उत्पादक संघ (डेयरी) ने पशुपालकों का चयन करना प्रारंभ कर दिया है। वहीं पशुओं की दूध क्षमता बढ़ाने को अनुसूचित जाति के पशुपालकों को प्रशिक्षण देने की भी योजना है। इस दौरान पशुपालकों को नि:शुल्क में 5 लीटर का केन समेत प्रकार की अन्य दवाइयां व सामान भी मिलेंगे। प्रथम चरण में जिलेभर के डेयरी को दूध देने वाले वैसे पशुपालक जिनकी 5 गाय व भैंस है, उनको ही यह सुविधा मिलेगी। दूसरे चरण में इसको और बढ़ाया भी जा सकता है। इस योजना में पशुशाला बनाने के लिए लागत की 100 फीसदी राशि सुधा के द्वारा दिया जायेगा। इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों से पशुपालकों का चयन शुरु कर दिया गया है। पहले चरण में पशुशाला भोजपुर जिले में 400 और रोहतास में 200 पशुपालकों का बनाया जायेगा। पशुशाला लोहे के पाईप से बनाया जाता है। इसके ऊपर से स्टील का चादरनुमा प्लेट लगा दिया जाता है।

खबरें और भी हैं...