पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ara News Nearby Truck Owner Dies Due To Electrocution In Nasratpur Village

नसरतपुर गांव में समीप ट्रक के मालिक की करंट लगने से मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संदेश थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव के समीप ट्रक के मालिक की करंट लगने से शनिवार की देर रात को मौत हो गई। मृतक सह चालक जगदीश यादव का पुत्र प्रदीप यादव है। जो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ट्रक चालक का मालिक ट्रक लेकर जा रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे तार हटाने के चक्कर में बिजली प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई है। अचानक करंट के झटके के बाद वह सड़क पर गिर पड़ा।इसके बाद उसे पब्लिक की सहायता से इलाज के लिए संदेश थाने की पुलिस सदर अस्पताल लेकर पहुंची। लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सदर अस्पताल के डॉक्टर ने उसके मरने की पुष्टि की। इसके बाद रविवार की सुबह शव को लेकर परिजन दाह संस्कार के लिए बिना पोस्टमार्टम कराए लेकर चले गए

खबरें और भी हैं...