- Hindi News
- National
- Piro News Never Bring Arrogance In Life Your Intellect Becomes Corrupt Shastri
जीवन में कभी अहंकार मत लाना बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है: शास्त्री
स्थानीय प्रखंड के जितौरा छेदी टोला गांव में चल रहे संगीतमय श्री राम कथा के तीसरे दिन शनिवार को कथा वाचक सुनील शास्त्री जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि जीवन में कभी अहंकार मत लाना। इससे बुद्धि भ्रष्ट होती है जो सभी कुकर्मों का जड़ है। कथा वाचक ने रामायण में वर्णित कैकयी प्रसंग की चर्चा करते हुए कहा कि जब राजा दशरथ युद्ध में थे तो कैकयी ने उनकी सहायता की थी। इसके फलस्वरूप राजा ने अपना धर्म निभाते हुए वर मांगने को कहा था। कैकयी को अपने बल और बुद्धि पर अहंकार के साथ अपने पुत्र को राजा बनाने का लोभ आ गया था। जिससे राम को वनवास सहना पड़ा तथा दशरथ इस आघात को सह नहीं पाये। अपने बल और बुद्धि के घमंड के चलते ही रावण जैसे महाप्रतापी को अधर्मी बनना पड़ा। उसका परिवार समूल नष्ट हो गया। संगीतमय कथा के माध्यम से रामायण को सुनने के लिए छेदी टोला में प्रतिदिन भीड़ जुट रही है। शनिवार को रिमझिम बारिश हुई इसके बावजूद भीड़ कथा सुनने जुटी।
सामाजिक कार्यकर्ता सुशील कुमार ने बताया कि कथा का समापन 18 मार्च को होनी है।
पीरो प्रखंड के जितौरा छेदीटोला में राम कथा करते सुनील शास्त्री