सोन में बालू की अवैध लोडिंग करते नौ मजदूर हुए गिरफ्तार
भोजपुर जिले के कोईलवर व बड़हरा थाना क्षेत्र में खनन विभाग ने छापेमारी कर बालू ओलवलोडेड 12 ट्रक, ट्रैक्टर व नाव को जब्त किया है। इस क्रम में सोन नदी में नाव पर बालू की अवैध लोडिंग करते पटना व सारण जिला के नौ मजदूरों को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को बालू ओवरलोडिंग करने की गुप्त सूचना पर कोईलवर सोन नदी में खनन विभाग के अफसरों द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान बालू ओवरलोड एक नाव को जब्त किया गया। नाव पर अवैध रूप से बालू ओवरलोडिंग करते नौ मजदूरों को गिरफ्तार कर कोईलवर थाने की पुलिस को सौंप दिया गया। गिरफ्तार किये गये लोगों में पटना जिले के हल्दी छपरा गांव के नंदेश्वर कुमार, जितेन्द्र राय, राजकिशोर साह, नंददेव राय, मनोहर राय, कृष्णा राय व अनिल राय है। दो लोग छपरा जिले के चकिया थाना के सुग्रीव राय व परमेश्वर राय है। दूसरी तरफ, बड़हरा में बालू तस्करी के लिए कुख्यात फूहां गाव में छापेमारी कर खनन विभाग ने 5 बालू ओवरलोडेड ट्रक व 6 ओवरलोडेड ट्रैक्टर को जब्त कर बड़हरा थाने की पुलिस को सौंप दिया। जिला खनन पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सभी जब्त वाहनों से परिवहन व खनन विभाग के द्वारा जुर्माना वसूलने के बाद ही वाहनों को छोड़ा जायेगा।
ओवरलोडेड 12 ट्रक, ट्रैक्टर व नाव जब्त