पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Piro News No Coronation Rescue Facilities In Subdivision Hospitals And Phc

अनुमंडल अस्पतालों और पीएचसी में कोरोना सेे बचाव की सुविधा नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोजपुर जिले में कोरोना वायरस को लेकर लोगों में असमंजस व भय है। हालांकि, जिला प्रशासन लगातार लोगों को ऐहतियात बरतने और उनके बीच जागरुकता लाने के लिए अभियान चला रहा है। लेकिन, ग्रामीण इलाके में निवास करने वाली बहुत बड़ी जनसंख्या के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कोई व्यवस्था नहीं किया है। अनुमंडल अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सीएचसी व पीएससी से काेराेना का शक होने पर महज रेफर करना डॉक्टरों की विवशता है।

कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग में सतर्कता है। इसके बावजूद पीरो सीएचसी में अभी तक कोई इंतजाम नहीं है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. राजीव कुमार ने बताया कि यहां जांच की कोई सुविधा अभी नहीं है। किसी पर शक होने पर उसे तुरंत आरा भेजा जायेगा। लाेगाें को सार्वजनिक स्थानों पर जाने से परहेज, भीड़ वाले स्थानों से बचने, मास्क पहनने, दिन में कई बार अच्छी तरह से हाथ की सफाई करने, घरों में रहने की सलाह दी जा रही है।

किसी अस्पताल में बचाव के लिए नहीं हैं संसाधन

उदवंतनगर| कोरोना से बचाव को लेकर उदवंतनगर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में कार्यरत अधिकतर कर्मी मास्क लगाए कार्य करते दिखे। प्रभारी पदाधिकारी प्रद्युम्न प्रसाद ने बताया कि अस्पताल में आने वाले हर लोगो के बीच जागरूकता फैला रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में अभी इलाज हेतु कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसका इलाज व जांच अभी सिर्फ पीएमसीएच पटना में ही सरकार के तरफ़ से व्यवस्था से की गई है।

डीएम ने की वीसी, बचाव को 100 किट दिए जाएंगे

बड़हरा| डीएम रौशन कुशवाहा ने वीडीअाे कॉन्फ्रेंसिंग से पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अरविंद कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक शंभू कुमार, सीडीपीओ राजलक्ष्मी कुमारी, बीएओ उमेश कुमार सुमन को सतर्कता हिदायत दिया। कहा कि अफवाहों से बचे और सही सूचना जनता को दें। सभी चिकित्सक, पारा मेडिकल कर्मी व अन्य की सभी प्रकार की छुट्टी रद्द कर दी गयी है। इधर, पीएचसी में जांच मशीन नहीं है। डा अरविंद कुमार ने बताया दो किट पीएचसी में है, 100 किट रविवार को आरा से आने का अनुमान है। एक किट में ग्लप्स, चस्मा, मास्क, गॉउन, पैजामा व अन्य रहने की बात कही।


आरा रेफर करना डॉक्टरों की मजबूरी, सोमवार से बनेगा सेंटर

जगदीशपुर| रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विनोद प्रताप सिंह ने बताया कि यहां विशेष व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। कोरोना से संबंधित किसी व्यक्ति में विशेष लक्षण पाने पर आरा सदर अस्पताल रेफर किया जाएगा। क्योंकि आईसील्योशन सेंटर सदर अस्पताल में है। वैसे विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

कोईलवर: कोरोना से बचने के लिए नहीं दिख रही जागरूकता

अगिआंव| पीएचसी अगिआंव में इस वायरस से लोगों की बचाव के लिए कुछ भी एहतियात नहीं बरती जा रही है। पीएचसी में मास्क की भी कोई व्यवस्था नहीं है। एक ही कमरे में हर तरह के मरीजों का इलाज मात्र छह बेडों पर होता है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रीता शर्मा की इस वायरस की रोकथाम के लिए कोई अलग से विशेष व्यवस्था नहीं की गई है।

कोरोना संक्रमण से बचने को लेकर हुआ मास्क का वितरण

कोईलवर| पीएचसी में जागरूकता अभियान चलाया गया। सभी मरीजाें और उनके परिजनों को मास्क वितरित किया गया। फार्मासिस्ट दिलीप कुमार ने बताया कि ओपीडी में आने वाले सभी लोगो मास्क दिया गया। पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवीन कुमार ने बताया कि अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजाें को सिर्फ जागरूक किया जा रहा है।

सदर अस्पताल में इंतजाम का जायजा लेते सीएस, सुपरिंटेंडेंट व अन्य।

पीरो अनुमंडल मुख्यालय में काेराेना से बचाव के लिए अब तक इंतजाम नहीं
खबरें और भी हैं...