पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विशेष ग्रामसभा के आयोजन के लिए अफसरों ने की बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्य सरकार के निर्देश पर पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन को सफल बनाने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडे के नेतृत्व में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभा में सरकार द्वारा पंचायतों में संचालित सभी योजनाओं व कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, एवं सरकार प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही परेशानी तथा लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभ लेने के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मनरेगा, बाल विकास परियोजना एवं जीविका सहित अन्य विभाग के पदाधिकारियों को पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम शिविर में स्टाल लगाकर सरकार प्रायोजित योजनाओं के बारे में जानकारी देने का दिशा निर्देश दिया। पंचायतों में 16 मार्च से विशेष ग्राम सभा का आयोजन शुरू किया गया है जिसके लिए पंचायत में रोस्टर जारी कर दिया गया है। आयोजित बैठक में मनरेगा, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, जीविका एवं पंचायत सचिव तथा विकास मित्र सहित प्रखंड के अन्य विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। प्रखंड के सियाडीह पंचायत भवन पर 16 मार्च को, सोनवर्षा पंचायत भवन पर 17 , ठाकुरी सामुदायिक भवन ठाकुरी में 19,सेमरांव में सरयू विद्या मंदिर सेमरांव में 21 मार्च को ,कोयल पंचायत में मध्य विद्यालय कोयल में 23 मार्च को, बाबूबांध में सामुदायिक भवन भलुआन में 24 मार्च को,पसौर पंचायत में पंचायत सरकार भवन पसौर में 25 मार्च को मझियांव में आयोजन होगा।

बैठक में शामिल अधिकारी।
खबरें और भी हैं...