पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ara News Opposed To Enter The Drain Water In The House Attacked The Middle Aged With A Sword

घर में नाली का पानी घुसने का विरोध किया तो तलवार से अधेड़ पर हमला कर ली जान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{मारपीट की घटना में आरोपित पक्ष के भी चार लोग हुए जख्मी

मुफस्सिल आरा थाना क्षेत्र में बेलघाट-बलुआ गांव की मुसहर टोली में होली के दिन मंगलवार को नाला के पानी के विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। इस घटना में 60 वर्षीय जख्मी अधेड़ जहाज मुसहर की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। झड़प में घायल मृतक के दो दामाद को चिंताजनक हालत में बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह से ही मारपीट नाला विवाद को लेकर दोनों पक्ष द्वारा लाठी-डंडा,ईट -पत्थर के अलावा कुदाल व तलवार से एक दूसरे पर हमला किया गया। जिसमें पति-प|ी व उनके दो दामाद तथा दूसरे पक्ष के चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। करीब आधा घंटा तक हुई मारपीट को पड़ोसियों बीच-बचाव कर रुकवाया। इसके बाद आस-पड़ोस के लोग इलाज के लिए गंभीर जख्मी 60 वर्षीय जहाज मुसहर, उसकी प|ी राजमुना देवी, उसके दामाद बिजय मुसहर, विजय की प|ी चिंता मुसहर के अलावा दूसरे दामाद छोटू मुसहर को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान बुधवार को जहाज मुसहर ने दम तोड़ दिया। जबकि, उसके दमाद बिजय तथा छोटू मुसहर को इलाज के लिए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया। पटना के पीएमसीएच में उनका इलाज चल रहा है।

जहाज मुसहर के घर में घुस रहा था नाली का पानी

जहाज मुसहर और आरोपी पक्ष कलेक्टर मुसहर का घर आसपास है। आरोप है कि कलेक्टर मुसहर घर का गंदा पानी नाला के जरिए जहाज के घर के दीवाल से सटे बहाया जा रहा था। जिसका पानी उसके घर के अंदर भी जा रहा था। पहले भी अक्सर मारपीट की घटना हुई है। लेकिन, पड़ोसियों के सहयोग से झगड़ा रोक दिया जाता था। आरोप है कि जहाज मुसहर के दो दामाद होली में कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बभनगांवा निवासी छोटू मुसहर एवं उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव निवासी विजय मुसहर भी अपने ससुराल आए थे। उन्होंने पानी गिराने से मना किया। जिसके बाद बात गाली-गलौज होते हुए बढ़ गया। थोड़ी ही देर मे डंडे व धारदार हथियार से मारपीट होने लगी। मारपीट में जहाज उसकी प|ी, उसके दमाद बिजय तथा छोटू व विजय की प|ी को अधमरा कर दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंची जहाज की प|ी को भी बेरहमी से पीटा गया।


घटना में सात नामजद आरोपी बनाए गए

घटना के बाद आरा मुफ्फसिल थाना की पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में लग गई। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी के नेतृत्व में दरोगा जग निवास शर्मा ने कलावती देवी, मुन्नी कुंअर, कलेक्टर मुसहर, मुन्ना मुसहर व तुलसी मुसहर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने बताया कि 7 नामजद में से 5 को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द अन्य दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सात लोगों को आरोपी बनाया गया

इस मामले में मृतक के बेटे भूषण मुसहर के बयान पर सात नामजद लोगों को आरोपी बनाया गया। एफआईआर दर्ज होने के बाद मुफ्फसिल थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने दरोगा जग निवास शर्मा के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें दो महिलाएं शामिल है। जबकि, दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

प|ी आैर दो दामाद समेत दोनों पक्षांे के आठ लोग जख्मी, बेलघाट-बलुआ में मुसहर टोली की घटना

{केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

झड़प में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए किया पटना रेफर

मृतक के परिजनों से जानकारी लेतीं मुफस्सिल थानाध्यक्ष।
खबरें और भी हैं...