पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंजाब मेल में हंगामा कर रहा शराबी आरा में धराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरा | रेलवे के कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि एक शराबी पंजाब मेल में हंगामा कर रहा है। इसके बाद कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारियों ने तत्काल आरा जीआरपी पुलिस को इसकी सूचना दी। जैसे ही आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पंजाब मेल ट्रेन रुकी इसके बाद जीआरपी के अधिकारियों ने हंगामा कर रहे एक शराबी को ढूंढ निकाला। ट्रेन में ही कई पब्लिक से उसने झगड़ा किया था। शराबी की गतिविधियों से तंग आकर इसकी सूचना यात्रियों ने रेलवे कंट्रोल रूम को दी थी। जीआरपी थाना में ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चेक किया गया। जिसके बाद पता चला कि उसने 94 प्रतिशत अल्कोहल का सेवन किया है। आरोपी संतोष मंडल बंगाल के बीरभूम स्थित रामपुर हार्ट काली तला का रहने वाला है।
खबरें और भी हैं...