- Hindi News
- National
- Tarari News People Are Disturbed Due To Encroachment On Road And Culvert And Forcible Carriage
सड़क और पुलिया पर अतिक्रमण करने व जबरन गाड़ी खड़ा करने से लोग परेशान
तरारी बाजार की मुख्य सड़क पर अतिक्रमण होने के कारण वाहनों के आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आये दिन अक्सर नोकझोंक होती रहती है। अधिकारी देखते हुए भी अनजान बने हुए हैं। प्रखंड मुख्यालय होने के कारण तरारी बाजार पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ लगी रहती है। होली का पर्व होने के कारण बाजार पर काफी लोगों का आना-जाना लगा है। तरारी बाजार से पीरो, अरवल, बिक्रमगंज, कछवां सहित कई अन्य जगहों पर आने जाने के लिए मुख्य केंद्र है। सड़क की चौड़ाई कम होने तथा सड़क के किनारे दुकानदारों द्वारा दुकान लगा दिए जाने के कारण सड़क संकीर्ण हो जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी तरारी बाजार स्थित कुरमुरी लाईन नहर पर बने पुल पर होती है। पुल की चौड़ाई लगभग दस फीट है। एक तरफ नहर दूसरे तरफ दुकान लगा दिया जाता है। टेम्पू चालक पैसेंजर बैठाने के लिए टेम्पु लगा दिया जाता है। जिससे वहां अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। पूर्व में 2018 में ही वहां के स्थानीय चौकीदार हृदया सिंह द्वारा अतिक्रमण हटाने की शिकायत भी किया था। लेकिन, आवेदन ठंढा बस्ता में डाल दिया गया। तरारी के थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार ने बताया कि संकीर्ण पुल पर जाम या विवाद का कोई मामला अभी तक नहीं आया है।आगे से वहां ध्यान दिया जाएगा।
सड़क पर अतिक्रमण व खड़ी सवारी गाड़ी।