आंध्र की पाइप फैक्टरी में पीराे के युवक की मौत
अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के पिटरो गांव निवासी मुनीलाल यादव के पुत्र सोनू कुमार की मौत आंध्र प्रदेश के फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में हो गयी। युवक की मौत की खबर उसके गांव पहुंचने पर घर में कोहराम मच गया। युवक की मौत के बाद उसके घर के अगल-बगल के घरों में भी शुक्रवार को खाना नहीं बना। बताया जाता है आंध्र प्रदेश के श्रीकाल हस्ती लोको पाईप लाइन फैक्ट्री में पीटरो गांव के कई लोग कार्य करते हैं। वहीं सोनू अपने पिता के साथ कार्य करता था। गुरूवार की रात फैक्ट्री में कार्य करते समय पाईप टूटकर सोनू पर गिर पड़ा। जिससे तत्काल उसकी मौत हो गयी। सोनू कुमार दो भाईयो में बड़ा था। मई माह में उसका विवाह होने वाला था। पुत्र की मौत के बाद मां कुसुम देवी का रो रोकर बूरा हाल हो गया।