पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ara News Planned Teachers Burn Effigy Of Cm Deputy Cm And Education Minister

नियोजित शिक्षकों ने सीएम, डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले भर में सोमवार को बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति, प्रखंड इकाई-नगर आरा के बैनर तले हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, शिक्षा मंत्री व अपर मुख्य सचिव का पुतला दहन किया। शहर के प्रखंड कार्यालय के समीप भी मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व अपर मुख्य सचिव का पुतला दहन किया। इसके पूर्व हड़ताली शिक्षकों का समुह बीआसी कार्यालय से कलेक्ट्रेट उसके बाद फिर वहां से पुतला लेकर नारा लगाते हुए प्रखंड कार्यालय तक प्रतिवाद मार्च लगाते हुए पहुंचे।, जहां पर पुतला दहन किया गया। शिक्षक नीतीश कुमार, कृष्णनंदन वर्मा व आरके महाजन हाय-हाय के नारे लगा रहे थे। संबोधित करते जिला सचिव धर्म कुमार राम ने कहा कि 17 फरवरी से ही जिले के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं हड़ताल पर सभी कोटि के शिक्षकों को राज्यकर्मियों का दर्जा देने, नियमित शिक्षकों की तरह सेवा शर्त लागू करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित 7 मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल नियोजित शिक्षकों ने किया है। सरकार को किसी भी सुरत में मांगे माननी होगी। मौके पर डा संगीता कुमारी, डा बबीता कुमारी, डा शैलेजा सिंह, डा विष्णु शंकर सिंह, राजाराम प्रियदर्शी, अंजू कुमारी, रिंकू कुमारी, विभा कुमारी, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, अनिल कुमार सहित काफी संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थी।

चरपोखरी| प्रखंड से पुतला को लेकर आरा- सासाराम में स्टेट हाईवे पर नई बाजार होते हुए चरपोखरी पुराना गोला से लेकर प्रखंड मुख्यालय के गेट पर पुतला को आग के हवाले किया एवं सरकार विरोधी नारे लगाए। शिक्षकों ने एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के दमनात्मक रवैया के चलते परेशान हैं। शिक्षक सरकार के दमन नीति के आगे झुकने वाले नहीं हैं। जब तक शिक्षकों की मांग पूरा सरकार नहीं करेगी तब तक शिक्षकों का आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान शिक्षक नेता संपत राय, कमल देव सिंह, इदन अंसारी, रामचंद्र राम, बेंकटेश, जितेंद्र राय, सुनिल, सुधीर, मोहन, गुंजन , जुनैद, सुनील कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

तरारी विधायक से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल

पीरो| बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों का एक शिष्टमंडल बुधवार को तरारी विधायक सुदामा प्रसाद से उनके पवना स्थित आवास पर मिला। शिष्टमंडल में शामिल माध्यमिक, उच्च माध्यमिक शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन विधायक को सौंपा। शिक्षकों की मांगों में पुराने शिक्षकों की भांति नियोजित शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान देना, सेवाशर्त लागू करना, नियुक्ति तिथि से जीपीएफ कटौती का लाभ देना एवं नियोजित शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्ति दिलाना है। इस दौरान विधायक ने शिक्षकों पर हो रहे अत्याचार के आलोक में सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उनकी मांगो को जायज ठहराया। विधायक ने कहा कि उनके द्वारा इस मामले को विधानसभा में इसे पुरजोर ढंग से उठाया जा चुका है। उनके द्वारा इस मामले को विधानसभा में उठाये जाने के कारण विधानसभा में कार्य स्थगन की कार्रवाई भी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि वो नियोजित शिक्षकों की मांगों का समर्थन करते हुए शिक्षकों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर संघर्ष करेंगे। संघ के पीरो अनुमंडल सचिव भीम राय के नेतृत्व में अवधेश कुमार आदि थे।

तरारी प्रखंड के सामने शिक्षकों ने दिया धरना

तरारी| प्रखण्ड मुख्यालय पर नियोजित शिक्षकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर 9 मार्च को प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया तथा नीतीश कुमार तथा शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा और मुख्य सचिव आरके महाजन का पुतला दहन किया। जिसकी अध्यक्षता वीरेंद्र राम तथा संचालन श्याम बिहारी प्रसाद ने किया । इस मौके पर सारंगधर पांडे, दिव्यांदू कुमार, विनीत श्रीवास्तव, राजेश कुमार प्रखंड अध्यक्ष लालबाबू सिंह सत्येंद्र राय इमामुद्दीन अंसारी शिवाकांत उपाध्याय नागेंद्र कुमार संजीत कुमार , गौरी शंकर प्रसाद नियाज आलम, कमला प्रजापति , कृपा शंकर सिंह सहित कई शिक्षक शामिल रहे।


शिक्षकों ने नेताओं के खिलाफ की नारेबाजी

उदवंतनगर| प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन पर हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने सीएम नीतीश कुमार डिप्टी सीएम सुशील मोदी शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा सहित अन्य का पुतला दहन किया। साथ ही तीनाें के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की परमेश्वर पासवान ने कहा कि बिहार सरकार हमें राज्य सरकार का दर्जा , सेवा शर्त वेतन मान सहित अन्य मांगों को पूरा नही करेगी तब यह आंदोलन जारी रहेगा। शिक्षक डरे नही चाहे कोई भी करवाई हो हम शिक्षक संगठित है। मौके पर आफताब अहमद, परमेश्वर पासवान, देवांशुजी, रमणजी, विरेन्द्रजी, शिव कुमार प्रसाद, बबीता, आशा, प्रियंका सहित अन्य थे।

उदवंतनगर में हड़ताली शिक्षक पुतला दहन करते।

सभी कोटि के शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं शिक्षक

मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री का पुतला लेकर मार्च निकालते नियोजित शिक्षक
खबरें और भी हैं...