- Hindi News
- National
- Tarari News Police Administration Will Be Closely Monitored In Six Villages Of Tarari
तरारी के छह गांवों में रहेगी पुलिस-प्रशासन की पैनी नजर
होली पर्व के मद्देनजर तरारी प्रखंड अंतर्गत 6 गांवों पर प्रशासन की विशेष चौकसी रहेगी। वैसे तो पुलिस द्वारा अपने अपने क्षेत्र के सभी गांवों और बाजारों पर होली में हुड़दंगियों पर नजर रखी जा रही है। इन छह गांवों सहित तीनों थाना में मजिस्ट्रेट सहित पुलिस बल की तैनाती की गई है। जो सोमवार की शाम होलिकादहन से लेकर मंगलवार को होली तक अपने अपने ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।सिओ अजय मणि ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के तरारी थाना में सीअाे अजयमणि, सिकरहटा थाना में बीडीओ अभिषेक चंदन, ईमादपुर थाना में कृषि समन्वयक स्वयं प्रकाश उपध्याय, बागर में सत्यनारायण राय, नवाडीह में संजीव कुमार, करथ में मनोज कुमार, बिहटा ईमादपुर में बीसीओ दीपक कुमार सहित फतेपुर, सेदहां में भी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जिसको विधि व्यवस्था बनाये रखने में अहम योगदान बनाये रखना होगा।