पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस पहुंची फिर भी कर रहा था हंगामा, गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरा | नवादा थाना की पुलिस बुधवार गुरुवार की रात सूचना पाकर करीब एक बजे पकड़ी गांव पहुंची। इस दौरान एक व्यक्ति नशे में अपने परिवार को गाली गलौज एवं उसके साथ मारपीट कर रहा था। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उनसे भी उलझ गया। इसके बाद उसे पकड़कर पुलिस थाना लायी। जहां ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच किया गया। इसके बाद शराब पीने की पुष्टि हुई। शराबी का नाम सुशील कुमार सिंह है, जो नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव का ही रहने वाला है। पुलिस गुरुवार को जेल भेजने की तैयारी कर रही थी।
खबरें और भी हैं...