गोलीबारी मामले में गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
टाउन थाना क्षेत्र के मोतीटोला मोहल्ले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई गोलीबारी एवं चाकूबाजी की घटना के बाद पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी में लगी है। इधर पटना में इलाजरत मोती टोला निवासी ज़ख्मी ददन यादव उर्फ ददन राय की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। उनके पेट में चाकू लगा था।जबकि, दूसरा जख्मी मोतीटोला निवासी मनोज कुमार का इलाज पटना में चल रहा है। वही 19 वर्षीय रितेश कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इधर पुलिस जेल से छूटे एक अपराधी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। पुलिस की एक टीम दूसरे जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची हुई है। इधर सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे काफी क्लू पुलिस को हाथ लगा है।
फिलहाल भोजपुर एसपी के निर्देश पर एक टीम दूसरे जिले में छापेमारी कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा पुलिस जल्द ही कर रही है। बता दे की बुधवार की शाम मोतीटोला मोहल्ले में दो लोगों को गोली मारी गई थी। जबकि, दूसरे पक्ष के एक बुजुर्ग को छुरा मारकर जख्मी कर दिया गया था।