- Hindi News
- National
- Ara News Principal Of Maharaja College Expressed Displeasure Over The Working Style Of Bseid
बीएसईआईडी की कार्यशैली पर महाराजा कॉलेज के प्राचार्य ने व्यक्त की नाराजगी
राजभवन के आदेशों का पालन बिहार आधार भूत संरचना लिमिटेड (बीएसईआईडी) के अधिकारी नहीं कर रहे है। महाराजा कॉलेज के प्राचार्य डॉ नरेंद्र कुमार ने आरोप मढ़ते हुए कहा कि परिसर में जहां सीसीटीवी कैमरा की आवश्यकता है। उस जगह पर बीएसइआइडी के अधिकारी कैमरा लगाने से इंकार कर रहे है। सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर खानापूर्ति की जा रही है। एजेंसी के लोगों का कहना है कि अधिक दूरी पर कैमरा लगाने के लिए ज्यादा केबल की आवश्यकता पड़ेगी। इधर, प्रोजेक्टर मैंनेजर ज्ञानदीप ने बताया कि कैमरे के लिए जो निविदा हुई है, उसमें एक हजार मीटर के रेंज में ही कैमरा लगाने का प्रस्ताव है। कॉलेज प्रबंधन द्वारा जो रेंज बताया जा रहा है। वह लगभग 2 हजार मीटर है। जिसकी वजह से परेशानी आ रही है। प्राचार्य ने बताया कि 16 कैमरे एजेंसी को परिसर में लगाना है। तीन कैमरा जूयोलॉजी व बॉटनी विभाग, तीन कैमरा रसायनशास्त्र व भौतिकी विभाग, दो कैमरा प्रशासनिक भवन एवं एक-एक कैमरा अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, गणित, इतिहास, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, भूगोल एवं हिंदी विभाग में लगाने का प्रस्ताव मेरे द्वारा दिया गया था। परन्तु चयनित जगह पर एजेंसी कैमरा लगाने से इंकार कर रहा है। गौरतलब हो कि राजभवन विश्वविद्यालय एवं कॉलेज में सीसीटीवी कैमरा लगाकर खुद मॉनिटरिंग करना चाहता है। इसके लिए बिहार आधार भूत संरचना लिमिटेड (बीएसइआइडी) को कॉलेजों में कैमरा लगाने की जिम्मेवारी दिया गया है। ताकि राजभवन कॉलेजों पर नकेल कस सके। कुलसचिव श्यामानंद झा ने बताया कि प्रत्येक कॉलेज में एक-एक यूनिट सीसीटीवी कैमरा लगना है। प्रत्येक यूनिट में 16 कैमरा लगाने का आदेश राजभवन ने दिया है।
वीकेएसयू कुलपति का एक साल हुआ पूरा
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो देवी प्रसाद तिवारी का कार्यकाल एक साल पूरा हुआ है। इनके कार्यकाल में कॉलेजों के नव संबंधन,दीर्घीकरण एवं स्थायीकरण,दीक्षांत समारोह, स्थापना दिवस, एकेडमिक सुधार सहित अन्य कार्यों का अंजाम दिया गया है।
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा।
शिक्षक, कर्मचारी और छात्रों पर नजर रखेगा सीसीटीवी कैमरा
कॉलेजों में लगे सीसीटीवी कैमरेे की मॉनिटरिंग स्वयं राजभवन करेगा। शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थियों की सारी गति-विधियों पर कंट्रोल से नजर रखी जाएगी। साथ ही कुलपति, कुलसचिव एवं कॉलेज के प्राचार्य भी इसकी मॉनिटरिंग करेंगे।