सरकारी जमीन पर हाेलिका-दहन रोकने के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन
आरा/संदेश | स्थानीय संदेश अंचल के बर्तीयर गांव में होलिका-स्थल को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद प्रशासन ने होलिका-दहन करने से रोक दिया। इस कारण ग्रामीण होलिका-दहन नहीं कर सके। इसे लेकर हाेलिका-दहन से होली के दिन तक मामला गरमाया रहा। खिलाफ में ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी के खिलाफ आक्रोशपूर्ण नारेबाजी भी किया। इस दौरान अंचलाधिकारी पर पैसा लेकर 32 कड़ी सरकारी जमीन ( होलिका-दहन स्थल)पर गांव के एक दबंग व्यक्ति द्वारा चहारदीवारी निर्माण करवाने का आरोप लगाया। ग्रामीण टूटू राय, शत्रुघ्न कुशवाहा, राज कुमार मुसहर, फूलपाती देवी समेत कई ग्रामीणों ने बताया पूर्व के होलिका-दहन स्थल 32 कड़ी जमीन सरकारी है। उस स्थल पर पूर्वजों के समय से होलिका-दहन होता रहा है। इस बीच संदेश के अंचलाधिकारी ने पैसा लेकर गांव के एक व्यक्ति को सरकारी जमीन दे दिया।