पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेमौसम बारिश से रबी फसल को नुकसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोजपुर जिले में बेमौसम बरसात से किसान के खेत में लगे गेंहू, दलहन और तेहलन फसल को नुकसान हुआ है। कृषि विज्ञान केन्द्र के रिपोर्ट के अनुसार किसान को गेंहू में लगभग 30 करोड़ 80 लाख, तेलहन में 3 करोड़ 20 व दलहन में 10 करोड़ 8 लाख रुपये का संभावित नुकसान हुआ है। जिले में 88 हजार हेक्टेयर में गेंहू की खेती, 8 हजार हेक्टेयर में तेलहन की खेती व 27 हजार हेक्टेयर में दलहन की खेती की जाती है। बारिश के वजह से फसल बर्बाद हो चुका है। इधर, जिले में लगातार दो दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। कोईलवर में 14.2 एमएम, चरपोखरी में 12.2 एमएम, अगिआंव में 12.6 एमएम, शाहपुर में 8.0 एमएम, सहार में 25.4 एमएम, उदवंतनगर में 10.1 एमएम, आरा प्रखंड में 16.2 एमएम, बड़हरा में 13.3 एमएम, संदेश में 11.6 एमएम बारिश हुई है। हवा की रफ्तार 30- 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। इसके वजह से फसल गिर गई। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन बारिश होने की संभावना है।

आम में मधुआ रोग फैलने का डर


बारिश से बर्बाद फसल।

बारिश के साथ ओला गिरने की संभावना है | कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा पीके द्विवेदी ने बताया कि अभी दो दिन तक बारिश के साथ ओला गिरने की संभावना है। हवा 30 से 40 किमी की रफ्तार से चलेगी। जो फसल बर्बाद हो चुकी, उसका कोई विकल्प नहीं है। इस बारिश के वजह से फसल में नए-नए रोग उत्पन्न होंगे। इसके लिए किसानों को सजग रहना पड़ेगा। मौसम साफ होने के बाद उस पर खास ध्यान देना होगा।


संदेश/तरारी| गुरुवार की रात से रिमझिम बारिश से रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसान अशोक सिंह, भुनेश्वर राय, महेश सिंह, रघुबर दयाल पांडेय, सियाराम सिंह ने बताया मसूर,चना,तेलहन, गेंहू फसलों को नुकसान पहुंचाया है। आम के पेड़ों में लगे मंजर में मधुआ रोग लगने का डर सताने लगा है।
खबरें और भी हैं...