पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ara News Raid On Gambling Base Six People Arrested Including Money Operator Absconding

जुए के अड्डे पर छापेमारी, पैसों समेत छह लोग हुए गिरफ्तार, संचालक फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नवादा थाना की पुलिस ने पावरगंज के पास नहर किनारे से होली के दिन जुआ खेलने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जैसे ही वहां पहुंची। पुलिस को देख कर भाग रहे 6 जुआरियों को पकड़ा। जिसमें एक बिंदेश्वरी सिंह उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दरियापुर का रहने वाला है।जबकि, दूसरा गिरफ्तार नवादा थाना क्षेत्र के नवादा का रहने वाला विष्णु कुमार सिंह,करमटोला का रहने वाला दिलीप रजक, पावरगंज का रहने वाला रामप्रवेश चौहान, मिल रोड का रहने वाला रामाशंकर साह सभी नवादा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।जबकि, टाउन थाना क्षेत्र के एकतानगर का रहने वाला शिवजी सिंह पकड़ा गया है।वही बहिरो निवासी प्रमोद कुमार फरार हो गया। पुलिस उसे संचालक बता रही है।नहर किनारे प्लास्टिक बिछाकर सभी जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल से चार कैलकुलेटर, दो कॉपी, 4 मोबाइल कुल 26 070 रुपया बरामद किया है। वहीं पुलिस ने मोटरसाइकिल बरामद किया है। प्रमोद का बताया जा रहा है। छापेमारी टीम का नेतृत्व नवादा के थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में अधिकारी शशिभूषण कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...