रमना मैदान रोड में घात लगाए बदमाशों ने कंप्यूटर व्यवसायी के पैर में मारी गोली
शनिवार की देर शाम आरा शहर के दक्षिणी रमना मैदान रोड में अपराधियों ने घात लगाकर एक कंप्यूटर व्यवसाई को गोली मार दिया। इस घटना में कंप्यूटर व्यवसाई सुशील कुमार सिंह के पैर में गोली लगी। गोली मारने के बाद बाइक सवार अपराधी भाग भाग गए। इस दौरान फायरिंग की आवाज सुनकर घटनास्थल पर लोग जुट गए और घायल कंप्यूटर व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। देर रात तक सदर अस्पताल में व्यवसायी का इलाज और एक्स-रे होता रहा। इधर, नवादा थाना की पुलिस ने इस कांड के सिलसिले में कारतूस का एक खोखा बरामद किया है। घायल व्यवसाई सुशील कुमार सिंह शहर में हरिजी हाता मोहल्ला के निवासी हैं। पिता का नाम कृष्णा सिंह है। सुशील की महावीर टोला में हिलटॉप कंप्यूटर्स नामक दुकान बताई जा रही है। सदर अस्पताल में व्यवसाई के शुभचिंतकों ने बताया कि देर शाम सुशील अपने दुकान से बाइक पर हरि जी हाता लौट रहे थे रास्ते में रमना मैदान के दक्षिणी सड़क पर बाइक सवार अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दिया। व्यवसाई के स्टाफ पर भी पहले हमला किया जा चुका है। इस बीच, नवादा थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि इस कांड के सिलसिले में बताए गए घटनास्थल पर दुकानदारों से पूछताछ किया गया है। कांड के सिलसिले में एक खोखा बरामद किया गया है, जिसे व्यवसाई ने पुलिस को सौंपा है। एफआईआर का आवेदन नहीं मिला है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
घटनास्थल से मिला खोखा।
इलाजरत जख्मी सुशील।