पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Piro News Religion Is Not Only A Grand Celebration But Also A Divine Way Of Life

धर्म केवल भव्य उत्सव नहीं दिव्य जीवन शैली भी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीरो | स्थानीय प्रखंड के जितौरा छेदी टोला गांव में चल रहे संगीतमय श्री राम कथा के दूसरे दिन कथा वाचक सुनील शास्त्री जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि धर्म केवल भव्य उत्सव नहीं दिव्य जीवन शैली है। रामायण में वर्णित तथ्यों का वैज्ञानिक विश्लेषण भी है। वर्णित सिद्धान्तों क वर्तमान सामाजिक जीवन मेें प्रासंगिकता भी है। जीवन की संपूर्ण उन्नति करना है तो रामायण के सूत्रों का प्रयोग किया जा सकता है। छेदी टोला में राम कथा का वाचन 18 मार्च तक होगा। जिसे सुनने के लिए अगल-बगल के गांवों से महिलाएं व पुरूष जुट रहे हैं। संगीतमय कथा से जितौरा, छेदीटोला, रकटू टोला, गहवर टोला, सनेया, हंकार टोला सहित अगल-बगल के गांवों से लोग पहुंच रहे हैं। मुखिया रेणू देवी, सुशील कुमार, अक्षय लाल चौधरी ने बताया कि कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे लोगों की सुविधा का खयाल पंचायत की ओर से रखा जा रहा है।
खबरें और भी हैं...