पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jagdishpur News Retired Army39s Son Was Killed With A Knife And Attacked With An Iron Rod

रिटायर्ड फौजी के पुत्र की चाकू से गोदकर और लोहे के रॉड से हमला कर ले ली जान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय शाहपुर थाना क्षेत्र के महरजा गांव में बुधवार की रात एक रिटायर फौजी के 26 वर्षीय पुत्र की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। गुरुवार की सुबह गांव से पूरब दुर्गा मंदिर के सामने खेल मैदान में खून से लथपथ युवक का शव मिलने के बाद खलबली मच गयी। मृत युवक का नाम हरे कृष्ण सिंह ऊर्फ सोनू सिंह था। वह महरजा गांव निवासी रिटायर फौजी विक्रमा सिंह का पुत्र था। शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि चाकू से गोदकर और लोहे के राॅड से मारकर युवक की हत्या की गयी है। मृतक के शरीर व सिर पर 10-12 जगह चाकू से गोदने और लोहे के रॉड से मारने के निशान पाए गये हैं। हत्या के कारणों का पूरी तरह खुलासा नहीं हो पाया है। वैसे पुलिस का कहना है कि प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या की संभावना है। बताया जाता है कि उक्त युवक बुधवार की रात अपने घर में परिजनों के साथ खाना खाने के बाद घर के दालान में सोने के लिए गया था। रात करीब 3 बजे परिजन उसे दालान में सोया नहीं देखे, इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। बाद में गांव से पूरब दुर्गा मंदिर के सामने खेल के मैदान में सोनू का खून से सना शव देखकर परिजनों के होश उड़ गये। फिर इसके बाद चीख-पुकार मच गयी। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। बाद में घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर अनुमंडल के एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन और शाहपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मुआयना कर शव को कानूनी प्रक्रिया के लिए अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया। लेकिन, मृतक के परिजन और अन्य ग्रामीण हत्या के आरोपितों की पहचान नहीं होने तक शव को नहीं उठाने पर अड़ गये। पुलिस ने कातिलों की पहचान करने और अन्य क्लू ढूंढनेे के लिए पुलिस ने खोजी कुत्ते की भी मदद ली है।

रोते-बिलखते परिजन व इनसेट में मृतक युवक।
खबरें और भी हैं...