पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि मनायी गयी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरा| अखिल भारतीय यादव महासभा के तत्वावधान में प्रथम भारतीय शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले का पुण्यतिथि समारोह मनाया गया। अध्यक्षता राम सकल सिंह भोजपुरिया एवं संचालन संतोष कुमार यादव ने किया ने किया। उद्घाटन मुखिया प्रो विजय सिंह, डॉ हरेंद्र सिंह तोमर एवं डॉ रघुवर प्रसाद चंद्रवंशी ने किया। मुखिया विजय सिंह ने कहा कि नारी सशक्तिकरण की दृष्टि से सावित्रीबाई फुले को विश्व के इतिहास में अनुपम स्थान है। डॉ हरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि उनके अथक प्रयास का नतीजा है कि आधुनिक भारतीय समाज में नारी का सार्वजनिक जीवन सक्रिय हुआ है। डॉक्टर रघुवर प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि भारतीय समाज उनके प्रेरणादाई व्यक्तित्व को कभी नहीं भुला सकता है। मौके पर सत्यनारायण यादव, सत्येंद्र यादव, प्रेमचंद सिंह, सुदर्शन यादव, भीम यादव, नागेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, कामेश्वर यादव, मोहन यादव, प्रेम सागर यादव, सुमेश्वर यादव, कामाख्या नारायण यादव, विकास यादव सहित कई मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...