एसडीएम ने पीडीएस दुकान को दूसरे दुकानदार से किया टैग
अमेहता पंचायत में संचालित पैक्स सदस्य सह जन वितरण प्रणाली विक्रेता विमला कुंअर के पैक्स निर्वाचन 2019 में पराजय के बाद उसी पंचायत के निकट जन वितरण प्रणाली दुकान से संबद्ध करने की अनुशंसा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकरी की ओर से किया गया है। एसडीओ के अनुसार नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष मुनीनाथ तिवारी द्वारा उक्त दुकान को संचालित करने के लिए कार्यकारिणी समिति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसमें पैक्स अध्यक्ष एवं पैक्स सदस्य दो संचालकों का निर्णय लिया गया जो नियमानुकूल नहीं है। जिससे उक्त दुकान को उसी पंचायत के काशीनाथ राम नामक जन वितरण प्रणाली विक्रेता से टैग कर दिया गया जिससे समय पर लोगों को खाद्यान उपलब्ध हो सके।