फत्ते सिंह हॉल्ट के पास श्रीराम महायज्ञ शुरू
शनिवार को फत्ते सिंह हॉल्ट पर श्रीराम महायज्ञ को लेकर जल भरी यात्रा निकाली गई। हाथी-घोड़े, ऊंट व गाजे-बाजे के साथ काफी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। उदवंत नगर बाजार से लेकर असनी रजवाहा अवस्थित काली माता के मंदिर तक करीब 1 किलोमीटर तक श्रद्धालुओ का हुजूम उमड़ पड़ा। कलश- यात्रा में शामिल होने के लिए महिलाओं- पुरुषों के साथ छोटे बच्चों में भी उत्साह दि वर्षा के बाद भी जल भरी यात्रा में सैकड़ों लोग उत्सांह के साथ सम्मिलत हुए। इनमें काशी नाथ पांडेय, प्रशांत कुमार, ओमप्रकाश, जनमजेय, रितेश तिवारी, शारदा, अमन, दीपक उर्फ भोला, कुंदन, प्रकाश, मंतोष, मनीष, संतोष, तुलसीदास पांडेय, अमन, विनय कुमार, राजू कुमार, चंदन, गोलू, विश्वजीत, शशि, बिट्टू, छोटू, रौशन, कुश, इंद्रमणि, बिनोद बाबा, भोला, सीक्की सहित अन्य थे। श्रीराम महायज्ञ का आयोजन आरा-सासाराम रेलवे लाइन अवस्थित फत्ते सिंह हॉल्ट पर 14 मार्च से लेकर 20 मार्च तक महंत रामानन्द दास उर्फ नांगा बाबा के सानिध्य में शुरु हो गया है। इस 6 दिवसीय महायज्ञ में संध्या व रात्रि समय में प्रवचन, भजन, कीर्तन में दूर- दूर के साधु-संत सम्मिल होंगे। महायज्ञ में आने वाले दूर-दूर के श्रद्धालुओं के ठहरने हेतु महायज्ञ के सभी सदस्य दिन-रात लगे हुए हैं।
उदवंत नगर स्थित प्रसिद्ध काली माता मंदिर प्रांगण में जलभरी को जाते श्रद्धालु।