पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ara News Side Effects Of Tobacco Bidi And Cigarettes Shown In Film On Projector

तंबाकू, बीड़ी और सिगरेट के दुष्प्रभाव काे प्रोजेक्टर पर फिल्म में दिखाया गया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सदर अस्पताल के डीपीएम कार्यालय परिसर में नेशनल टोबेको कंट्रोल प्रोग्राम के तहत तंबाकू, बीड़ी व सिगरेट से होने वाली जानलेवा बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। नशा मुक्ति निषेध कार्यक्रम का उद्घाटन प्रोजेक्टर सिनेमा के माध्यम से नाेडल अफसर डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा ने किया। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से तंबाकू के सेवन से टीवी, कैंसर, हार्ट प्रॉब्लम तथा अन्य बीमारियों के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ प्रवीण ने कहा कि नशा किसी भी तरह से खराब होता है। मन को नियंत्रित करके नशा को छोड़ा जा सकता है। आसपास के लोगों को जागरूक करें। समाजसेवी दीपक कुमार अकेला ने कहा कि तंबाकू बीड़ी सिगरेट शराब का नशा करना बेहद खतरनाक है। इसे फ्रेंडली रिक्वेस्ट करके नशा का उन्मूलन किया जा सकता है। इस अवसर पर सुरेंद्र प्रसाद केसरी,अमरदीप कुमार, जय पारसनाथ सिंह, जयप्रकाश उमेश सिंह राजपूत, गणेश प्रसाद,गोपाल प्रसाद साधु व अन्य थे।

खबरें और भी हैं...