- Hindi News
- National
- Charpokhari News Six People Injured In Assault Incident Fir Registered On 14
मारपीट की घटना में छह लोग जख्मी, 14 पर प्राथमिकी दर्ज
थाना क्षेत्र के कोयल गांव में मंगलवार को हुई मारपीट की एक घटना में गांव के दो पक्ष के लोग आपस में उलझ गए और तू- तू मैं- मैं के साथ घटना मारपीट तक पहुंच गई। जिसमें दोनों पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मी का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरपोखरी में कराया गया। मारपीट की घटना की सूचना मिलते हीं थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश दल बल के साथ कोयल गांव में पहुंचकर घटना का जायजा लिया। घटना का कारण पुरानी विवाद बताया गया। मारपीट में दोनों पक्ष की ओर से स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस द्वारा बताया गया कि एक पक्ष के नगेंद्र कुमार राम के तरफ से 8 नामजद लोगों के विरुद्ध मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वही दूसरे पक्ष के जयगोविंद राम की ओर से छह नामजद लोगों के विरुद्ध मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है।
भाभी को देवर लगा रहा था रंग नाराज भाभी ने पिटवाया
बड़हरा| कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के लाला टोला गांव में देवर पिंटू सिंह द्वारा अपने भाभी को होली में रंग लगाने को ले विवाद में मारपीट हो गया। मारपीट में दो घायल हो गये। वही पुलिस ने चार लोगो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी आरा प्रखंड के बसंतपुर गांव निवासी मिथलेश सिंह, अतुल सिंह, अविनाश सिंह उर्फ अमीत व सुजीत सिंह शामिल है। इस संबंध में लाला टोला निवासी पिंटू सिंह एफआईआर किया है। जिसमें बताया गया है कि पिंटू सिंह अपने भाभी को होली में रंग लगाने गया था। इसी को ले नाराज भाभी ने अपने मायके बसंतपुर फोन कर चार लोगो को बुला लिया। उसके बाद चारो ने मिलकर पिंटू सिंह और शिवशंकर सिंह की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें शिवशंकर सिंह हो रहे मारपीट को छोड़ाने गया था उसी दौरान उसका सिर फट गया। पुलिस ने चारो नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।