- Hindi News
- National
- Jagdishpur News Sp Transferred 48 Constables And Jamadar Frozen For Two Years At One Place
एसपी ने एक ही स्थान पर दो साल से जमे 48 दारोगा और जमादार का किया तबादला
विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर एसपी सुशील कुमार ने शुक्रवार की रात 48 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग किया है। एसपी सुशील कुमार ने 24 घंटे के भीतर सभी पदाधिकारियों को योगदान देने का निर्देश दिया है। पिछले 2 सालों से एक ही थाने में यह सभी पुलिस पदाधिकारी जमे हुए थे। एसपी सुशील कुमार ने बताया कि सभी को तत्काल ज्वाइन करने का निर्देश दिया गया है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। जिन लोगों का एसपी सुशील कुमार ने तबादला किया है उसमें राजेंद्र राय को चरपोखरी थाना, हरेन्द्र राय को बड़हरा थाना, पुण्य देव प्रसाद को बिहिया थाना,धर्मेंद्र कुमार सिंह को चरपोखरी थाना, राजदेव प्रसाद को सहार थाना, लालाराम को सहार थाना, नागेश्वर सिंह को पवना थाना,गौरी शंकर को जगदीशपुर थाना, प्रमोद कुमार साह को पुलिस निरीक्षक केंद्र अगिआव अंचल, हरेंद्र शर्मा को धोबहा ओपी, सुरेश नाथ माझी को पवना थाना, जय किशोर चौधरी को गड़हनी थाना, जय बाबू राय को शाहपुर थाना, गुरुशरण दास को पीरो थाना भेजा गया है।
भोजपुर के 10 वांछितों पर इनाम घोषित
आरा | एसपी सुशील कुमार ने जिले भर के 10 वांछितो के उपर अपने स्तर से 2 से 5 हजार रुपये तक इनाम घोषित कर दिया है। एसपी ने टाउन थाना क्षेत्र के इब्राहिमनगर निवासी विकास कुमार पर दो हजार रुपये, इब्राहिमनगर निवासी रामभवन महतो पर ढाई हजार रुपये, विकास महतो पर पांच हजार रुपये, बड़हरा थाना के गजियापुर गांव निवासी सुशील सिंह , सोनू सिंह पर तीन हजार रुपये, दीपक सिंह व ज्वाला पर तीन हजारे, कोईलवर के अजय सिंह की प|ी बुची पर तीन हजार का इनाम रखा है।
एसपी कार्यालय।