बकाया वेतन की मांग के लिए दिया धरना
पीरो | प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएचसी गेट पर गुरूवार को पीरो सीएचसी से जुटी एएनएम ने धरना प्रदर्शन किया। अपने सात माह के बकाये वेतन की मांग की। कहा कि होली जैसा त्योहार बीत गया उनका वेतन नहीं मिला। वेतन नहीं मिलने से घर में मायूसी छायी रही। वेतन की मांग को लेकर कई बार विभागीय स्तर पर मांग किया गया लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जब भी मांग की जाती है तो विभाग की ओर से जवाब मिलता है फिलहाल एलाॅटमेंट नहीं है। एलाॅटमेंट के आते ही वेतन का भुगतान हो जायेगा। इससे एएनएम नाराज थी। गुरूवार को पहुंची एएनएम ने काम ठप कर दिया।