पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीएचसी को अस्पताल का दर्जा देने के लिए दिया धरना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पीरो केर बदतर व्यवस्था में सुधार तथा इसे अनुमंडलीय अस्पताल का दर्जा सहित बेहतर सुविधा बहाल करने की मांग को लेकर पीरो सीएचसी गेट पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने सीएचसी में बदतर व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाये। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को अनुमंडलीय अस्पताल का दर्जा देने, दो महिला चिकित्सकों का तत्काल पदस्थापन करने, यहां मौजूद एक एम्बुलेंस के स्थान पर 3 एम्बुलेंस देने, एमआरआई, सिटी स्कैन, डिजीटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंण्ड, सीएचसी में केन्द्र में 100 बेड की व्यवस्था करने की मांग की गयी। उक्त मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सौंपा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल सलाम कुरैशी ने की।अजमेर खान, फिरोज खान, गजेन्द्र सिंह, केशो प्रसाद सिंह, संतोष कुमार, मुराद खान, जावेद कुरैशी, मंजीत लाल, धर्मेंद्र कुमार, संजय पासवान, पप्पू सिंह, नौशाद खान, कासिफ जमाल, सत्तार कुरैशी, एजाज कुरैशी, साकिब खान सहित अन्य थे।

खबरें और भी हैं...