पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ara News Striking Teachers Encircle The Deo Office Said The Movement Will Continue Till The Demands Are Met

हड़ताली शिक्षकों ने डीईओ कार्यालय का किया घेराव, कहा-मांगें पूरी होने तक चलेगा आंदोलन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने कार्यावधि के वेतन व बकाया वेतन की मांग के लिए शनिवार को मौलाबाग संघ भवन से विरोध मार्च निकाला। यह मार्च शहर के जजकोठी मोड़, जेपी स्मारक, पुराना कलेक्ट्रेट होते हुए डीईओ कार्यालय पहुंचा। हड़ताली शिक्षक मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री हाय-हाय के नारे लगा रहे थे। नेतृत्व जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर उपाध्याय ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर सरकार भेदभाव कर रही है। क्या कोरोना सिर्फ आम जनता के लिए है, मूल्यांकन कर रहे शिक्षक के लिए नहीं। सरकार के नजर में शिक्षक अमरत्व का वरदान लेकर पैदा हुए है। राज्य कार्य समिति सदस्य संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों के फरवरी-2020 का वेतन भुगतान तथा अवैध रूप से शिक्षकों पर निलंबन व प्राथमिकी को वापस सरकार लें। वरना आंदोलन उग्र होगा। अभी तो राज्य संघ के आदेश पर 13 व 14 को डीईओ कार्यालय का घेराव किया गया है। धरना अनवरत जारी रहेगा। मुख्यमंत्री को हड़ताली शिक्षकों की मांगों की कोई चिंता नहीं है। वरना अब तक मांगे शिक्षक बिना मांगे पुरी हुए झुकने वाले नहीं है। दूसरी ओर, घेराव के बाद इसके बाद शिक्षकों का शिष्टमंडल स्थापना डीपीओ पुष्पा कुमारी को डीईओ की मौजूदगी में ज्ञापन दिया। मौके पर रविशंकर मिश्रा, भीम राय, प्रमोद कुमार, धनंजय पाण्डेय, नारायण प्रसाद सिंह, विद्यासागर मिश्र, यज्ञदत तिवारी, संजीव कुमार, चंद्रशेखर सिंह, देवभान, राकेश कुमार सिंह सहित कई शिक्षक व शिक्षिकाएं थीं।

डीईओ एवं डीपीओ को ज्ञापन देने पहुंचे हड़ताली शिक्षक।
खबरें और भी हैं...