- Hindi News
- National
- Ara News Striking Teachers Surrounded Deo Office And Sang Chaita Songs Against The Government
हड़ताली शिक्षकों ने डीईओ कार्यालय काे घेरकर सरकार के विरोध में गाया चैता गीत
{शिक्षकों की तरह नियोजित शिक्षकों को सेवाशर्त देने की है मांग
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने कार्यावधि के वेतन व बकाया वेतन के लिए जेपी स्मारक के पास से प्रतिरोध मार्च निकाला। इस दौरान डीईओ कार्यालय का घेराव किया। नेतृत्व जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर उपाध्याय ने किया। इसके पहले रमना मैदान में शिक्षकों ने पूर्व निर्धारित धरना जारी रखा। इधर, प्रतिरोध मार्च जेपी स्मारक से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट तालाब, एसपी कार्यालय होते हुए डीईओ कार्यालय पहुंचा। मार्च में काफी संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाएं शामिल थी। सभी शिक्षक मांगों के समर्थन में नीतीश कुमार हाय-हाय, शिक्षकों की मांगों को पूरा करों, शिक्षकों का वेतन का भुगतान करो का नारा लगा रहे थे। डीईओ कार्यालय परिसर में भी शिक्षकों ने सरकार विरोध नारे लगाए। संबोधित करते जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर उपाध्याय ने कहा कि सरकार के शिक्षा के प्रति उदासीनता व शिक्षकों के साथ अन्यायपूर्ण रवैया के विरोध में शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना भी जारी है। शिक्षकों पर कभी निलंबन व एफआईआर करके उनको परेशान किया जा रहा है।
ये शिक्षक रहे मौजूद
प्रमंडलीय संयुक्त सचिव आनंद पाण्डेय, अनुमंडल सचिव भीम राय, विनय कुमार, कार्यकारी सचिव रविशंकर मिश्र, क्षितीश भूषण पाण्डेय, मृत्यूंजय पाण्डेय, विनय सिंह, मुकेश तिवारी,अशोक कुमार पाण्डेय सहित काफी संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थी।
...तोर मंत्री मुर्दाबाद, तोर अफसरवो मुर्दाबाद
घेराव स्थल पर शिक्षक धर्मदेव कुमार, श्याम, शर्मिला, बसंत बहार, कावेरी मोहन, नागेन्द्र पाण्डेय, राजकुमार, राजीव पाण्डेय व देवेश दुबे ने अजब-गजब खेल होता, शिक्षा बा बेहाल.. नीतीश तोर मंत्री मुर्दाबाद, तोर अफसरवो मुर्दाबाद के सरकार विरोधी गीतों को चैता गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया।
शिक्षकों ने डीईओ और डीपीओ से मिल कर अपनी मांगाें से जुड़ा पत्र सौंपा
हम अब सरकार के इन धमकियों से डरने वाले नहीं है। राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों का वेतन भी बकाया है। शिक्षकों की मांगों की तरफ सरकार ध्यान नहीं दे रही है, यह उचित नहीं है। 14 मार्च को भी डीईओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा। बाद में शिक्षकों का शिष्टमंडल डीईओ कौशल किशाेर व स्थापना की डीपीओ पुष्पा कुमारी से मिलकर मांगों से संबंधित पत्र को दिया। शिक्षकों ने अधिकारियों से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय का घेराव करते शिक्षक।
हड़ताली शिक्षक बोले- हमारी मांगों पर सरकार का रवैया है निराशाजनक