पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टेंडर हुआ पर नहीं तैयार हो पाया ‘आउटफॉल ड्रेन’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरा शहर के बड़ी मठिया से लेकर स्मृति फूड प्लाजा तक आउट फॉल नाला का निर्माण करना था। इसके लिए नगर निगम के द्वारा दो माह पहले टेंडर की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके लिए नगर निगम ने संवेदक के खाते में नाला निर्माण की राशि प्राक्कलन 55 लाख रुपये भी भेज दिया है। लेकिन, दो माह बीत जाने के बाद भी संवेदक के द्वारा नाला निर्माण का कार्य शुरु नही किया गया है। आउटफॉल नाला निर्माण के साथ-साथ स्लैब का निर्माण करना हैं। इसको लेकर जनवरी व मार्च माह में हुए निगम के बोर्ड की बैठक में वार्ड पार्षदों ने हंगामा भी किया था। इसके बाद भी नाला का निर्माण कार्य शुरु नही हो सका है। नाला नही बनने के वजह से आम लोगों को काफी परेशानी होती है।

नाले में लोगों के गिरने से होते रहते हैं हादसे

बड़ी मठिया पर नाला निर्माण नही होने से नाला में गिरने से आएं दिन कई हादसे होते रहते है। जिससे कई लाेग जख्मी हो जाते है। हाल ही के दिन में मोटर साईकिल चालक वाहन सहित नाला में गिर गया था। छह माह में लगभग 15 हादसा हो चुका है। जिसकाे लेकर गुस्साए लोगों ने नगर निगम में हंगामा किया था। इसके बाद नगर निगम ने सड़क के किनारे तत्काल बांस बल्ला लगा कर उसे बंद कर दिया। लेकिन, अब भी डर बना रहता है।

नाला नहीं बनने से आम लोगों को होती है परेशानी

आरा शहर के बड़ी मठिया पर नाला निर्माण नही होने से शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर बरसात के मौसम में बुरा हाल हो जाता है। नाला पटकर सड़क पर आ जाता है। जिससे लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कत होती है। पिछले जनवरी माह में नाला जाम होने के वजह से गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया था। काफी मशक्कत के बाद नाला को ठीक किया गया।

बड़ी मठिया से लेकर स्मृति फूड प्लाजा तक 200 मीटर लंबा नाला का निर्माण करना था। इसके लिए संवेदक को नाला निर्माण करने का समय दिया गया है। समय अवधि में नाला निर्माण नही करने पर संवेदक पर नियमानुकुल कार्रवाई की जाएगी। 15 मार्च से निर्माण शुरु कर दिया जाएगा। धीरेन्द्र पासवान, नगर अायुक्त, आरा

मठिया के समीप आउट फॉल नाला।
खबरें और भी हैं...